1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल जी तो चौंक गए कि यह क्या बला है! वायरल Video देखकर आपको भी आएगी हंसी

अंकल जी तो चौंक गए कि यह क्या बला है! वायरल Video देखकर आपको भी आएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 07, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 04:26 pm IST

एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको जरूर ही हंसी आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल न होता हो। जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं और वो रेगुलर एक्टिव रहते हैं मतलब हर रोज कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते ही हैं, वो जानते होंगे कि लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर पोस्ट करते हैं। उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। कुछ मजाकिया होते हैं तो कुछ पोस्ट देखने के बाद लोग हैरान होते हैं। खैर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपको हंसाने वाला है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फंक्शन या फिर शादी का है। मेहमानों के स्वागत के लिए दरवाजे पर महिला का एक ऐसा स्टैच्यू लगवाया हुआ है जो लोगों का स्वागत करता है। एक अंकल आते हैं और वो उसे नमस्कार करते हुए देखते हैं। इसके जवाब में वो भी नमस्कार करते हैं। अब तो वो मशीन है, वो लगातार नमस्कार कर रहा है तो अंकल दो बार जवाब देते हैं और तीसरे बार खड़े होकर घूरने लगते हैं कि ये बार-बार क्यों कर रही है। इसके बाद एक शख्स हंसते हुए उसे वहां से आगे भेज देता हैय़

यहां देखें मजेदार वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इज्जत बड़ी चीज है भाई लोगों, जितनी दोगे उतनी ही मिलेगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंकल जी तो चौंक गए कि यह क्या बला है। दूसरे यूजर ने लिखा- इज्जत दो इज्जत लो लेकिन यहां तो इज्जत गई। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही पी लिया है इसने। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसका जो मोए मोए हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी Chill करने गई थी Thrill हो गई, आप भी देखें वायरल Video

'निकल गई ड्राइवर की सारी हवा बाजी', स्टाइल में गाड़ी मोड़ते ही हो गया खेल, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।