1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल के आगे तो लैला भी पानी कम है, डांस के Video ने जीता लोगों का दिल

अंकल के आगे तो लैला भी पानी कम है, डांस के Video ने जीता लोगों का दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 10, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 10:54 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें अंकल जी डांस करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इतना कमाल का डांस किया कि वीडियो ने लाख से अधिक लोगों का लाइक बटोर लिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ANCHORASHOKYOGI

हर दिन ऐसा होता है कि लोग अपने काम से फ्री होते ही या फिर सोने से पहले कुछ देर सोशल मीडिया पर स्क्रोल करता ही है। आप भी ऐसा जरूर करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तमाम वायरल कंटेंट आते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामे का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों के डांस का वीडियो वायरल होता है। अभी भी डांस का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंकल ने कमाल का डांस किया है। आइए वीडियो के बारे में बताते हैं।

अंकल ने फंक्शन में किया कमाल का डांस

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मेहंदी के फंक्शन का मालूम पड़ता है क्योंकि लड़की शायद दुल्हन मेहंदी लगवाते हुए नजर आ रही है। वहां उसके सामने अंकल फिल्मी गाना 'लैला मैं लैला' गाने पर डांस कर रहे हैं। अंकल का शरीर देखकर कोई यह नहीं कह सकता है कि वो डांस कर सकते हैं मगर वो अपने ही मूव्स कर रहे हैं और जो भी मूव्स कर रहे हैं, वो कमाल लग रहे हैं। लोग उनका डांस देखकर ताली बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर anchorashokyogi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 34 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंकल बन गया जेंटलमैन। दूसरे यूजर ने लिखा- लैला नहीं लाला जी का मस्त डांस। तीसरे यूजर ने लिखा- गर्दा उड़ा दिए अंकल जी। एक और यूजर ने लिखा- अंकल जी ने तो आग लगा दी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बंदे से जिस-जिस ने मांगे पैसे उन सभी के उड़े होश, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

भगवान कुछ भी दे दे मगर ऐसे दोस्त को तो दूर ही रखे, Video देख आप भी समझ जाएंगे क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।