1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूपी: बुलेट पर नंबर की जगह लिखा मिला "UGC K बाप", पुलिस ने निकाली हेकड़ी

यूपी: बुलेट पर नंबर की जगह लिखा मिला "UGC K बाप", पुलिस ने निकाली हेकड़ी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 06, 2026 09:44 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 09:44 pm IST

यूपी के वाराणसी में पुलिस को एक बुलेट ऐसी मिली, जिस पर नंबर प्लेट की जगह "यूजीसी के बाप" लिखा था। इसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

Bullet- India TV Hindi
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर की कार्रवाई Image Source : REPORTER INPUT

वाराणसी: यूपी के वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुलेट पर नंबर प्लेट की जगह "UGC K बाप" लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले लिया और बुलेट मालिक की सारी हेकड़ी निकालते हुए वाहन को थाने भेज दिया।

वाराणसी के कैंट थाने के इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा पैदल गश्त और वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। तभी उनकी निगाह विकास भवन के सामने गाड़ी पर पड़ी तो वो खुद दंग रह गए। दरअसल बुलेट की नंबर प्लेट पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह लिखा था 'UGC K बाप'। इसके बाद कैंट पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

कौन थे बुलेट राजा?

बुलेट के स्वामी की पहचान करने के लिए वाराणसी के कैंट थाने की पुलिस ने अभियान चलाया और पता लगा कि ये बुलेट कृतिभान मणि त्रिपाठी पुत्र बृजनाथ त्रिपाठी निवासी उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी के नाम पर है। वह नगर निगम में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। 

कई बार चला है अभियान

वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश में स्लोगन को लेकर कई बार अभियान चलाया जा चुका है, जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई भी की है।

अक्सर देखा गया है कि बाइक या कार सवार कानूनी नियमों की अनदेखी करते हैं, जिसका असर ये होता है कि राह चल रहे अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन स्वामी अपने वाहनों पर इस तरह की चीजें इसलिए लिखवाते हैं, जिससे अन्य राहगीरों पर दबाव बनाया जा सके। चेकिंग अभियान के दौरान कई बार फर्जी पुलिसकर्मी, अधिकारी, जज और नेता पकड़े जा चुके हैं।  ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त एक्शन लेने की जरूरत है।  (रिपोर्ट: वाराणसी से अश्विनी त्रिपाठी)

ये भी पढ़ें-

मनाली आए पर्टयक ने सड़क पर फैलाई गंदगी, SDM ने मौके पर ही लगा दी क्लास; जेब में कूड़ा भरकर ले गया सैलानी; VIDEO वायरल

ये ट्रेन है या फिर कोई सब्जी मंडी, पहली बार दिखा ऐसा अनोखा नजारा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।