1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूपी पुलिस ने समां को किया भक्तिमय, 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' भजन पर बजाया शानदार बैंड, Video Viral

यूपी पुलिस ने समां को किया भक्तिमय, 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' भजन पर बजाया शानदार बैंड, Video Viral

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 22, 2024 07:23 am IST,  Updated : Jan 22, 2024 07:23 am IST

सोशल मीडिया पर एक बैंड टीम का वीडियो वायरल हो रहा है जो 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' भजन पर बैंड बजाती हुई नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस की बैंड टीम है।

भजन पर यूपी पुलिस ने बजाया शानदार बैंड- India TV Hindi
भजन पर यूपी पुलिस ने बजाया शानदार बैंड Image Source : SOCIAL MEDIA

आज पूरे देश और राम भक्त की नजरें अयोध्या की तरफ टिकी हुई है। हर कोई रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने का इंतजार कर रहा है। आज लाखों भक्तों का कई साल पुरान इंतजार खत्म होने वाला है। इस अवसर पर हर कोई अपने आस-पास के मंदिर में जाकर भजन गा रहा है और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश पुलिस का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी टीम भजन पर बैंड बजाते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल होता है। मगर अभी ज्यादातर वीडियो राम मंदिर और भगवान राम से जुड़े हुए वायरल हो रहे हैं। कोई बिस्किट से राम मंदिर का रेप्लिका बना रहा है तो कोई शानदार भजन गा रहा है। अब ऐसे में उत्तर प्रदेश की पुलिस कहां पीछे रहती है। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस की बैंड टीम का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़ी संख्या में पुलिस वाले बैंड की ड्रेस पहनकर बैठे हुए हैं और सभी 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' अपने इंस्ट्रूमेंट बजा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर करते हुए दावा किया गया है कि यह टीम उत्तर प्रदेश पुलिस की बैंड टीम है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'यूपी पुलिस का अयोध्या में शानदार बैंड। जय श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीन में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में गूंजा 'राम' नाम का नारा, मस्ती में झूमते हुए लोगों का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकत कर रहा था यात्री, पुलिस ने फिर जो किया आप video में खुद देख लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।