1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकत कर रहा था यात्री, पुलिस ने फिर जो किया आप video में खुद देख लें

एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकत कर रहा था यात्री, पुलिस ने फिर जो किया आप video में खुद देख लें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 21, 2024 06:46 pm IST,  Updated : Jan 21, 2024 06:46 pm IST

इंटरनेट के इस जमाने में आजकल कोई भी पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकतें नहीं कर सकता। लोग ये भूल जाते हैं कि सोशल मीडिया पर कोई भी उनका वीडियो रिकॉर्ड कर डाल सकता है।

फ्लाइट में यात्री एयरहोस्टेस के साथ कर रहा था अश्लील हरकत- India TV Hindi
फ्लाइट में यात्री एयरहोस्टेस के साथ कर रहा था अश्लील हरकत Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल अश्लीलता की हद हो गई है। जहां देखो लोगों को सिर्फ अश्लीलता ही सुझ रही है। कभी कोई मेट्रो में तो कोई ट्रेन में। हाल का वीडियो जो वायरल हुआ है वह एक फ्लाइट का है। जहां एक यात्री एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है। शायद उस यात्री को इस बात का कोई अंदाजा नहीं होता कि उसे ऐसी हरकतें करते हुए कोई देख रहा है। यात्री को अश्लील हरकतें करते हुए पीछे से आ रहा एक फ्लाइट अटेंडेंट पकड़ लेता है।

Related Stories

फ्लाइट में यात्री ने एयरहोस्टेस के साथ की अश्लील हरकत

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि फ्लाइट में बैठा एक व्यक्ति एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में ये दिख रहा है कि एयरहोस्टेस अपने सहकर्मी के साथ यात्रियों को पानी दे रही है। तभी बगल वाली सीट पर बैठी हुआ एक यात्री अपना फोन निकालता है और वह एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकत करने लगता है। दरअसल, यात्री अपने फोन को नीचे कर के एयर होस्टेस की गंदी वीडियो बनाने लगता है। यात्री को ऐसा करता देख फ्लाइट में मौजूद एक क्रू मेंबर उसे रंगे हाथ पकड़ लेता है फिर वह उसके हाथ से फोन छीन लेता है। इसके बाद उस यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया जाता है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए यात्री खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'बेहद निराश, बेहद घृणित, उसे ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई और ऐसा बुरा काम न कर सके।' दूसरे ने लिखा- 'मुझे यकीन है कि वे उस पर कुछ वर्षों के लिए उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा देंगे।' 

ये भी पढ़ें:

जंगल में साइकिल से जा रहा था शख्स, रास्ते में मिल गया जिराफ फिर जो हुआ वह देख चेहरे पर आ जाएगी स्माइल

लता मंगेशकर की आवाज में राम भजन हो रहा वायरल, AI टूल से हुआ ये कमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।