1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्लेन के अंदर घुस गया सांप, देखते ही यात्रियों के बीच मच गई चीख-पुकार, देखें ये Video

प्लेन के अंदर घुस गया सांप, देखते ही यात्रियों के बीच मच गई चीख-पुकार, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 20, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 12:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में फ्लाइट के अंदर सांप रेंगते हुए दिखा। जिसे देखने के बाद सभी यात्री सहम गए।

फ्लाइट के अंदर सांप।- India TV Hindi
फ्लाइट के अंदर सांप। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर बहुत सी घटनाएं ऐसी देखने को मिल जाती हैं जिनकी कल्पना हमने कभी नहीं की होती है। ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हवा में उड़ती हुई फ्लाइट के अंदर एक सांप निकल आया है। फ्लाइट में सांप को देखकर सारे यात्री हक्के-बक्के रह जाते हैं। इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं।  

फ्लाइट के अंदर सांप

वायरल हो रहे वीडियो में फ्लाइट के अंदर का नजारा दिख रहा है। फ्लाइट में कुछ यात्री बैठे हुए हैं जो सांप को देखने के बाद काफी सहमे हुए लग रहे हैं। सांप एक पैसेंजर की सीट के ऊपर लगेज रेक पर रेंगते हुए दिख रहा है। वहीं, एक कर्मचारी सांप को पकड़ते हुए दिख रहा है। कर्मचारी प्लास्टिक की बोतल और प्लास्टिक की पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है और आखिरी में वह इसमें कामयाब भी हो जाता है।

वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस पूरे घटना का वीडियो फ्लाइट में बैठे एक कर्मचारी ने अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, वीडियो एयर एशिया की फ्लाइट का बताया जा रहा है जिसे माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर @MothershipSG नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, बहुत सारे लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

राम की भक्ति में डूबा पूरा देश, टीचर के साथ राम भजन पर झूमें स्कूली बच्चे

गजबे है बिहार! इस यूनिवर्सिटी ने शेड्यूल से एक दिन पहले ले ली परीक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।