1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जंगल में साइकिल से जा रहा था शख्स, रास्ते में मिल गया जिराफ फिर जो हुआ वह देख चेहरे पर आ जाएगी स्माइल

जंगल में साइकिल से जा रहा था शख्स, रास्ते में मिल गया जिराफ फिर जो हुआ वह देख चेहरे पर आ जाएगी स्माइल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 21, 2024 06:12 pm IST,  Updated : Jan 21, 2024 06:12 pm IST

जानवरों को अगर आप प्यार देंगें तो वे आपको उससे दोगुना प्यार और सम्मान देंगे। इस बात को सच करता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जिराफ जंगल से गुजर रहे शख्स को दुलार करते हुए नजर आ रहा है।

शख्स पर प्यार लुटाता जिराफ।- India TV Hindi
शख्स पर प्यार लुटाता जिराफ। Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसानों के प्रति जानवर बेहद ही संवेदनशील होते हैं। अगर इंसान उन्हें अपना मानता है तो बदले में वे भी अपनी वफादारी दिखते हैं। जानवर इंसानों को बेशुमार प्यार और सम्मान देते हैं। अगर कोई उनके प्राकृतिक वातावरण के साथ छेड़छाड़ करता है तो वे भी उतना ही भयावह रूप इंसानों को दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इंसान और जानवर का प्रेम देखने को मिल रहा है।

जिराफ ने शख्स को किया दुलार 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स साइकिल चलाते हुए जंगल की ओर जा रहा है। तभी एक जिराफ उसके सामने आकर खड़ा हो जाता है। जिराफ बिना कुछ किए शख्स के पास आता है और उसके सम्मान में उसकी ओर अपना सिर झुका लेता है। इसके बाद जिराफ उस शख्स को दुलार करने लगता है। फिर जिराफ शख्स के सिर से अपने सिर को टच कराता है और उस शख्स को गले लगाने की कोशिश करता है और फिर उसे गले लगाने की भी कोशिश करने लगता है। यह देख साइकिल चला रहा शख्स अपनी जगह पर चुपचाप खड़ा हो जाता है। 

लोगों के लिए हुआ Awww मोमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 मिलियन लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर तमाम यूजर्स अपना प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ-साथ लोग जिराफ के व्यवहार की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

लता मंगेशकर की आवाज में राम भजन हो रहा वायरल, AI टूल से हुआ ये कमाल

मुंबई में बनाया गया अयोध्या की तरह हूबहू राम मंदिर, रामलला के दर्शन भी कर सकेंगे भक्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।