सोशल मीडिया पर हमें हर रोज वन्यजीवों से जुड़े हुए कई वीडियो मिलते रहते हैं। कुछ वीडियों में जानवर शिकार करते हुए दिखते हैं तो उनकी कुछ दूसरी वीडियो को देखने के बाद हमारी हंसी छूट जाती है। मगर अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
Related Stories
पतीले में फंसी तेंदुए की गर्दन
आजकल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक तेदुआ है जिसकी गर्दन एक बर्तन में फंस गया है। वो इसे बाहर निकालने की काफी कोशिश कर रहा है मगर वो इसमें हर बार फेल हो जाता है। वहां मौजूद लोग इसकी वीडियो तो बना रहे हैं मगर कोई भी उसकी मदद करने के लिए नहीं जा रहा है। आखिर कोई जाए भी तो कैसे जाए। तेंदुआ इतना खतरनाक जानवर है कि लोग डर के मारे उससे दूर रहना ही पंसद करते हैं।
आखिर कैसे फंसा बर्तन?
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @discoverywildanimalnature नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद कमेंट करते हुए ज्यादातर लोगों ने यह कहा कि, आखिर इसकी गर्दन फंसी तो कैसे फंसी? इसके अलावा कुछ लोगों ने कहा कि, वीडियो बनाने की जगह उसकी गर्दन से बर्तन को निकालो।
आप भी देखिए वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यह सवाल जरूर बनता है कि आखिर तेंदुए की गर्दन में यह बर्तन कैसे फंस गया। यह तभी संभव है जब वहां किसी इंसान ने इस बर्तन को छोड़ा होगा। हम लोगों को यह बात हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि अगर हम ऐसे किसी जगह पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो वहां के माहौल में कोई भी बदलाव नहीं करें। उस स्थान पर ऐसी किसी भी वस्तु को नहीं छोड़े जिससे जानवरों को समस्या हो।
ये भी पढ़ों-
Video Viral: सड़क पर चलता हुआ प्लेन देख हुए सब हैरान, बाद में पता चला कि...
लो भाई आ गई आपकी मनपसंद नौकरी, रेस्तरां देगा 2.70 लाख रुपये महीना, फायदे सुनकर आप हो जाएंगे खुश