1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Valentine's day पर सिंगल लोगों के कलेजे में लगी आग, यूजर्स बोले-जिंदगी बर्बाद हो गया, Memes हुए वायरल

Valentine's day पर सिंगल लोगों के कलेजे में लगी आग, यूजर्स बोले-जिंदगी बर्बाद हो गया, Memes हुए वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 14, 2023 02:49 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 03:02 pm IST

वैलेंटाइन डे पर पूरा सोशल मीडिया मीम्स से पट गया है। सिंगल लोगों को चिढ़ाने के लिए ट्विटर पर मीम्स वायरल हो रहे हैं। इन मीम्स को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स। Image Source : TWITTER

वैलेंटाइन डे पर दुनिया के सबसे दुखी प्राणी सिंगल लोग होते हैं। इस पूरे वीक में वह बस यहीं चाहते हैं कि यह वक्त जल्दी से गुजर जाए। यह दिन उनकी आंखों का नासूर बन जाता है। हर तरफ लोगों को अपने पार्टनर्स के साथ देखना यह चीज उनके दिल को जलाकर राख कर देती है। बंदा घर में बंद होकर मोबाइल भी चलाए तो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर सिर्फ कपल्स वाले वीडियो और पोस्ट दिखते हैं। आखिर करे तो क्या करे कुछ भी समझ में नहीं आता। हर बार की तरह इस बार भी सिंगल लोगों को जलाने के लिए सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। आइए देखते हैं इस बार कौन से मीम्स ज्यादा वायरल हो रहे हैं।

इन Memes को देखकर किसका दिल नहीं जलेगा आप ही बताएं। सोशल मीडिया पर ऐसे मीम्स को देखने के बाद तो इंसान यहीं सोचेगा कि मेरा जन्म सिर्फ जनगणना के लिए हुआ है। सिंगल लोग आज के दिन जहर का घूंट पीकर रह जाते हैं। अब वायरल हो रहे ऐसे मीम्स पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा- हमारी जिंदगी तो झंड है। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा- ये दुख काहे नहीं खतम हो रहा है बे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।