1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की के साथ Vibe मैच करना होम गार्ड को पड़ा भारी, Viral Video देख GRP ने कर दी ये बड़ी कार्रवाई

लड़की के साथ Vibe मैच करना होम गार्ड को पड़ा भारी, Viral Video देख GRP ने कर दी ये बड़ी कार्रवाई

 Reported By: Namrata Dubey, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 13, 2023 12:03 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 12:04 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक होम गार्ड किसी लड़की के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही GRP ने एक्शन लेने में बिल्कुल देरी नहीं की।

Viral- India TV Hindi
ट्रेन में डांस करने वाले होम गार्ड पर हुई कार्रवाई Image Source : INDIA TV

आज की पीढ़ी पर रील्स का बनाने का ऐसा बुखार चढ़ा है कि उसे किसी भी दवा से ठीक नहीं किया जा सकता है। ये लोग बस एक मौके की तलाश में होते हैं और मौका मिलते ही रील बनाना शुरू कर देते हैं। कुछ दिनों पहले ऐसे ही एक लड़की ने मुंबई के लोकल ट्रेन में डांस करते हुए अपना वीडियो बनवाया था। जब वह डांस कर रही होती है तब वहां एक होम गार्ड खड़ा था। थोड़ी देर डांस देखने के बाद होम गार्ड के अंदर का भी डांसर जाग जाता है और वो भी उसके साथ डांस करने लगता है। लेकिन अब यह उसकी बड़ी गलती साबित हो रही है।

GRP ने की बड़ी कार्रवाई

आपको बता दें कि यह मामला 6 दिसंबर की रात 10 बजे से 10.15 के बीच का है। महिला सुरक्षा के लिए एक होम गार्ड को रात्रि एस्कॉर्ड ड्यूटी पर मध्य रेलवे लोकल के दूसरे कोच में तैनात किया गया था। वहां एक लड़की अपनी मां के साथ चिंचपोकली से सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन जा रही थी। इस दौरान लड़की डांस का वीडियो बनवा रही थी जिसमें इन महाशन ने भी शिरकत कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब मामला GRP के पास पहुंचा तो उसने कार्रवाई करने में बिल्कुल देरी नहीं की। GRP के एक अधिकारी ने बताया कि उस होम गार्ड के खिलाफ Default Report दर्ज कर दी गई है।

यह है वह वीडियो जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद GRP ने होम गार्ड पर कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने अलग-अलग कमेंट्स भी किए थे। एक यूजर ने लिखा- मैडम के तो व्यू आ गए लेकिन भाई की नौकरी जाएगी। दूसरे यूजर ने लिखा था- ये रील वाली बेचारे की नौकरी खा जाएगी। एक और यूजर ने लिखा था- ये लड़की उसकी नौकरी खाएगी।

ये भी पढ़ें-

'Thala for a reason' ट्रेंड करने के पीछे यह है बड़ा कारण, Google, Myntra सब अपने अंदाज में शेयर कर रहे हैं पोस्ट

ये Online का जमाना है साहब, कुछ भी हो सकता है, Video देखने के बाद आपका हंसना तय है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।