1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'Thala for a reason' ट्रेंड करने के पीछे यह है बड़ा कारण, Google, Myntra सब अपने अंदाज में शेयर कर रहे हैं पोस्ट

'Thala for a reason' ट्रेंड करने के पीछे यह है बड़ा कारण, Google, Myntra सब अपने अंदाज में शेयर कर रहे हैं पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 13, 2023 11:26 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 11:26 am IST

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स आजकल हर चीज को 7 नंबर से जोड़ते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि धोनी के जर्सी का नंबर भी 7 है।

महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर धोनी का चल रहा नया ट्रेंड Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया पर आप जब भी सर्फिंग करने के लिए पहुंचते होंगे, आपको और कुछ नजर आए या फिर ना आए, Thala for a reason ट्रेंड करता हुआ जरूर नजर आएगा। पूरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसी तरह के पोस्ट से भरा हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स 'Thala for a reason' लिखते हुए हर चीज को धोनी के जर्सी नंबर 7 से जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अलग-अलग पोस्ट के अलावा कई पोस्ट के कमेंट्स में भी आप इस तरह के कनेक्शन देख सकते हैं। धोनी की लहर इतनी तेजी से फैली कि अब इसमें बड़ी से बड़ी कंपनिया भी कुद पड़ी हैं और अपने-अपने अंदाज में पोस्ट शेयर कर रही हैं।

गूगल समेत इन कंपनियों ने पोस्ट किया शेयर

कल यानी 12 दिसंबर को गूगल ने 'The message is clear. Thala for a reason' लिखते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। SS में लिखा है, 'इंद्रधनुष में सात रंग, सप्ताह में सात दिन, दुनिया के सात अजूबे, सात प्रमुख समुद्र और यहां तक कि महाद्वीपों की कुल संख्या भी सात है।' अगर आप इस स्क्रीनशॉट को ध्यान से देखेंगे तो आपको पीछे एक लैपटॉप पर 7 टैब खुले हुए मिलेंगे जिसपर धोनी को सर्च किया गया है।

यह है गूगल का वह पोस्ट

इंस्टामार्ट भी नहीं रहा पीछे और इस अंदाज में ट्रेंड की रेस में हुआ शामिल।

जब 'Thala for a reason' ट्रेंड में इतनी बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल हो रही हैं तो फिर Myntra कैसे पीछे रहती है। उसने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए 7 नंबर को धोनी से जोड़ा है।

क्यों चल रहा है यह ट्रेंड?

महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स उन्हें 'Thala' कहकर बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड के पीछे सिर्फ और सिर्फ फैंस का धोनी के लिए प्यार है। बता दें कि धोनी ने खुद यह बताया कि 7 नंबर कोई अंधिविश्वास नहीं है बल्कि उनकी जन्मतिथि जो 7 जुलाई है,  उसको दर्शाती है। उन्होंने यह भी बताया है कि 7 नंबर उनके दिल के काफी करीब है।

ये भी पढ़ें-

ये Online का जमाना है साहब, कुछ भी हो सकता है, Video देखने के बाद आपका हंसना तय है

Video: आखिर कैसी होती है Old Monk चाय, लोगों ने सोशल मीडिया पर खोल दी पूरी पोल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।