1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: रेलवे ट्रैक के करीब कार पार्क करके शख्स ने कर दी गलती, फिर जो हुआ उसे देख हो जाएंगे हैरान

Video: रेलवे ट्रैक के करीब कार पार्क करके शख्स ने कर दी गलती, फिर जो हुआ उसे देख हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 30, 2024 10:22 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 10:22 pm IST

एक शख्स ने अपनी कार को रेलवे ट्रैक के काफी करीब पार्क कर दिया जो बाद में उसकी बड़ी गलती साबित हुई। ट्रैक पर ट्रेन के आते ही उसकी गाड़ी की दुर्दशा हो गई।

Screen Grab- India TV Hindi
रेलवे ट्रैक के पास शख्स ने कार पार्क कर के कर दी गलती Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जहां कहीं भी कुछ अजीब या फिर अनोखी चीज लोगों को नजर आती है, वो उसे कैमरे में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें कुछ अजीब या फिर अनोखी चीज नजर आई है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों को यह सीख मिल जाएगी कि उन्हें क्यों लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपनी गाड़ी को ट्रेन की पटरी के बिल्कुल पास में खड़ा कर दिया है। गाड़ी इतनी पास है कि अगर ट्रेन गुजरे तो गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकती है। और ऐसा ही होता है। वीडियो में आगे नजर आता है कि उसी समय एक मालगाड़ी पटरी पर आ जाती है और इससे पहले कि वह शख्स अपनी गाड़ी को हटा पाता, ट्रेन कार को छूते हुए आगे निकल जाती है। इसके बाद गाड़ी की जो हालत होती है उसे देखने के बाद आपको भी कार के मालिक के लिए बुरा लगेगा। मगर इससे लोगों को यह सीख तो जरूर मिलेगी कि ऐसी लापरवाही कभी नहीं करनी चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @VikashMohta_IND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये वीडियो उनके लिए जो अपने वाहन को बिना सोचे समझे कहीं भी पार्क कर देते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाहन को हमेशा सही जगह पर ही खड़ा करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये ड्राइवर की गलती है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत बुरा हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक लापरवाही लोगों को सबक सिखाने को देती है।

ये भी पढ़ें-

पिकअप वैन में खड़े होकर डांस कर रही थी लड़की, एक गलती और हो गया खेल खराब, देखें Video

वेटर के प्रैंक ने कस्मटर की सांसें कर दी तेज, Video देखकर आपको भी आने लगेगी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।