1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Guys दीदी वायरल है! सड़क किनारे लड़की ने किया कुछ ऐसा कि Video सोशल मीडिया पर हो गया Viral

Guys दीदी वायरल है! सड़क किनारे लड़की ने किया कुछ ऐसा कि Video सोशल मीडिया पर हो गया Viral

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 30, 2024 06:05 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 06:05 pm IST

एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की वायरल ट्रेंड को फॉलो करती हुई नजर आ रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा ट्रेंड फेमस हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे ही और आपने भी अलग-अलग समय पर अलग-अलग ट्रेंड को वायरल होते हुए देखा होगा। ट्रेंड उसे कहते हैं जिसे एक के बाद एक करके अधिकतर लोग फॉलो करें और उसपर अपना वीडियो बनाएं। अभी सोशल मीडिया एक नया ट्रेंड चल रहा है जिसपर अधिकतर लोगों ने अपना वीडियो बनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अभी 'बॉटल शावर ट्रेंड' को फॉलो कर रहे हैं।

लड़की ने फॉलो किया 'बॉटल शावर ट्रेंड'

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की सड़क के किनारे खड़ी है। उसके हाथ में कुछ रखा हुआ है और वहीं सामने एक लड़का बैठकर उसका वीडियो बनाता हुआ नजर आ रहा है। कुछ समय तक वह लड़की खड़ी रहती है और उसके बाद अचानक वह हाथ ऊपर करके अपना वीडियो बनवाने लगती है। तब नजर आता है कि उसके हाथ में एक बॉटल थी जिसका इस्तेमाल करके वह बॉटल शावर करते हुए अपना वीडियो बनवा रही थी। इस नजारे को सड़क के दूसरे तरफ खड़े लड़कों ने देखा और उसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को बनाते हुए लड़के जब देखते हैं कि लड़की बॉटल शावर करते हुए वीडियो बनवा रही है, वो सभी हंसते हुए उछलने लगते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स 'दीदी वायरल है, दीदी वायरल है, Guys दीदी वायरल है' चिल्लाने लगता है। उसकी आवाज वीडियो में आती है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- सबको वायरल होना है। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी वायरल होकर ही रहेगी अब तो। तीसरे यूजर ने लिखा- सबको ट्रेंड फॉलो करना है। चौथे यूजर ने लिखा- दीदी इसी वीडियो में वायरल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ने ही कर दिया वायरल।

ये भी पढ़ें-

Video: नशे में धुत शख्स पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क कुर्सी लगाकर बैठ गया, तभी पीछे से आ गया ट्रक और ठोक दिया

शख्स ने रजनीकांत के स्टाइल में जलाई सिगरेट, Video देखकर लोग बोले, 'Same-Same'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।