1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सड़क किनारे नजर आए जटायु! राह चलते लोग खड़े होकर क्लिक करने लगे फोटो

Video: सड़क किनारे नजर आए जटायु! राह चलते लोग खड़े होकर क्लिक करने लगे फोटो

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 26, 2025 01:34 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 01:34 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को देखा जा सकता है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। लोग इस गिद्ध की तस्वीर अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं।

जटायु की तरह दिखने वाले पक्षी को सड़क किनारे देख हैरान रह गए लोग- India TV Hindi
जटायु की तरह दिखने वाले पक्षी को सड़क किनारे देख हैरान रह गए लोग Image Source : X/@SWETASAMADHIYA

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे एक विशालकाय पक्षी बैठा नजर आ रहा है। ये पक्षी देखने में रामायण वाले 'जटायु' जैसा लग रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद यहीं कह रहे हैं कि, 'लगता है रामायण काल के जटायु आज भी पाए जाते हैं।' जटायु का यह नजारा इतना अद्भुत था कि राह चलते लोग ठिठक गए और खड़े होकर उसे अपने कैमरों में कैद करने लगे।

वीडियो में दिखा दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध

बता दें कि जटायु का जिक्र रामायण की कथाओं में मिलता है। जटायु को रामायण का एक महत्वपूर्ण पात्र माना जाता है, जो एक विशाल और शक्तिशाली गिद्ध के रूप में जाना जाता है। यह पक्षी अपनी वीरता और राम भक्ति के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला 'जटायु' असल में एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध लग रहा है जो सड़क किनारे किसी कारणवश उतर आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क के किनारे यह विशाल पक्षी शांति से बैठा हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पक्षी के आसपास भीड़ जमा हो गई, लेकिन पक्षी बिना किसी डर के अपनी जगह पर बना रहा।

लोगों ने बताया जटायु का अवतार

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोग इस दुर्लभ पक्षी को देखकर उत्साहित हो गए। लोग इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने लगे। कुछ यूजर्स ने इसे 'जटायु का आधुनिक अवतार' करार दिया, कुछ ने इसे रामायण वाला जटायु ही बता दिया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @swetasamadhiya नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।