1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप, पुलिस वाले का Video देख आप भी यही कहेंगे

भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप, पुलिस वाले का Video देख आप भी यही कहेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 12, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 05:52 pm IST

एक गाड़ी को रोककर उसके ड्राइवर से कुछ पूछते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो अभी वायरल हो रहा है मगर आप जब वीडियो को देखेंगे तो खुद कहेंगे कि आप गलत फील्ड में आ गए हो। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AJIHAAAN

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ मौका लगता है, वो तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। उसमें से जो वीडियो सबसे अलग होते हैं, वो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी सभी वायरल वीडियो देखते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि कई पुलिस वालों का गाड़ी चेक करते समय और उनसे बात करते समय के भी खूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि पुलिस वाले के इस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक वैन को आते देख पुलिस वाला रोकता है और उनसे कुछ सवाल पूछता है मगर अंदाज एकदम अलग है। वो पुलिस वाला गाने के अंदाज में गाड़ी वाले से सवाल पूछता है। वो पूछता है, 'कैसे ठुकी है गाड़ी तुम्हारी, उतरो जरा बतलाना तो। आगे का बम्फर कहां गया है, कब होगा लगवाना ये?' अब वो पुलिस वाला इन चार लाइनों को पूरी तरह से गाते हुए पूछता है और इसी वजह से वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो के अंत में लिखा आता है, 'गलत फील्ड में हो सर, सिंगर होना ता आपको।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AjiHaaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसी नौकरी जिसमें पैशन भी फॉलो करने को मिले और क्या चाहिए जीवन में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टेम्पो वाला बोल रहा होगा कि तू है नंबर 1 गवैया, मैं नाचूं ता ता थैया। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा पुलिस वाला हो तो चालान कटवाने में क्या गम। तीसरे यूजर ने लिखा- आवाज बढ़िया है पुलिस वाले की।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

10 रुपए की सवारी के लिए ई-रिक्शा वाला कुछ भी कर सकता है, अब इसी Video को देख लीजिए

Gen-Z आखिर Gen-Z ही रहेंगे, नेपाल में भयंकर विरोध के बीच मस्ती करते दिखे प्रदर्शनकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।