1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटी बचाओ बेटी लड़ाओ योजना! स्कूल की छात्राओं के बीच लड़ाई का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

बेटी बचाओ बेटी लड़ाओ योजना! स्कूल की छात्राओं के बीच लड़ाई का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 29, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 01:14 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूल की कुछ छात्राओं के बीच लड़ाई का वीडियो है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपने अकाउंट से अलग-अलग वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। उन्हीं फोटो और वीडियो में से कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाते हैं। आपने भी अब तक ऐसे कई वायरल फोटो और वीडियो देखे होंगे। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो तो वायरल होते ही हैं, उसके अलावा स्टंट, डांस और लड़ाई के भी तमाम वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

लड़कियों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क के किनारे स्कूल की लड़कियों के बीच लड़ाई हो रही है। लड़कियां स्कूल की ड्रेस में ही हैं और उनकी पीठ पर बैग भी नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर 2Vs1 हो रहा है। दो लड़कियां एक तरफ हैं और सामने सिर्फ एक लड़की है और इनके बीच में लड़ाई हो रही है। लड़ाई होने के पीछे का कारण नहीं बताया गया है मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आज कल तो लड़कियां भी बदमाश हो गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने इनके बॉयफ्रेंड को मैसेज कर दिया होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- आज कल सीधा मारपीट ही होता है। चौथे यूजर ने लिखा- ये पक्का किसी लड़के के लिए हो रहा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेटी बचाओ बेटी लड़ाओ योजना।

ये भी पढ़ें-

शादी के मंडप में ऐसा कौन करता है भाई, दूल्हे की तस्वीर देख कंट्रोल नहीं होगी हंसी

1 सिक्के को छिपाने के लिए इतने जतन! शख्स का Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।