1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के मंडप में ऐसा कौन करता है भाई, दूल्हे की तस्वीर देख कंट्रोल नहीं होगी हंसी

शादी के मंडप में ऐसा कौन करता है भाई, दूल्हे की तस्वीर देख कंट्रोल नहीं होगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 29, 2024 12:02 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 12:02 pm IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में जो नजारा दिखता है, वैसा आपने आज से पहले शायद ही कभी देखा होगा। फोटो को देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जिनके पास आपको स्मार्ट फोन देखने को न मिले वरना अधिकतर लोग स्मार्ट फोन चलाते दिखेंगे। जितने भी लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल ही जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन अलग-अलग फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आप हंसने लगेंगे।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आप आज तक अलग-अलग कई शादियों में गए होंगे। वहां आपने दूल्हे को अलग-अलग रस्में करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी शादी में दूल्हे को Ludo खेलते हुए देखा है? हैरान हो गए, मगर वायरल फोटो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आ रहा है कि दूल्हा मंडप में बैठा हुआ और पीछे की तरफ मुड़कर वो Ludo खेल रहा है। इस काम में उसके दोस्त उसका साथ दे रहे हैं। फोटो कब की है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई की अपनी प्रायोरिटीज हैं।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को लाखों लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लगता है दुल्हन की एंट्री नहीं हुई थी। दूसरे यूजर ने लिखा- Ludo खेलना ज्यादा जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- शादी तो होती रहेगी, Ludo जरूरी है। चौथे यूजर ने लिखा- जीतने वाला होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बोलूं अब मैं इस पर।

ये भी पढ़ें-

1 सिक्के को छिपाने के लिए इतने जतन! शख्स का Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

भाई की पूरी मेहनत ही बर्बाद हो गई, Video देखकर आपको भी शख्स के लिए लगेगा बुरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।