1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 1 सिक्के को छिपाने के लिए इतने जतन! शख्स का Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

1 सिक्के को छिपाने के लिए इतने जतन! शख्स का Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 29, 2024 11:39 am IST,  Updated : Nov 29, 2024 11:41 am IST

एक शख्स ने सिर्फ एक सिक्के को छिपाने के लिए इतनी मेहनत की जिसका अंदाजा किसी ने नहीं किया होगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपके दिमाग में एक ही सवाल आएगा कि ऐसा उसने किया क्यों।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप इस बात को जानते होंगे कि हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी दिन लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा रील्स के लिए अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। लेकिन अभी उन सभी से हटके एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शख्स सबसे पहले एक सिक्के को छोटे वाले संतरे के अंतर डालकर छिल्का बंद कर देता है। इसके बाद संतरे को अंडे के छिल्के में डालता है और पीओपी डालकर उसे फिर से अंडे जैसा कर देता है। इसके बाद उस अंडे को एक सेव के अंदर डालता है और फिर से पीओपी डालकर और कलर करके उसे पूरी तरह से सेव जैसा कर देता है। इसके बाद वो उस सेव को लकड़ी में खाली जगह बनाकर उसके अंदर रख देता है और फिर से लकड़ी को पहले की तरह कर देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मगर क्यों?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चलो कम से कम वो सुरक्षित है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा सवाल यह है कि मैंने ये क्यों देखा? तीसरे यूजर ने लिखा- भाई को अपने पैसे बचाने के लिए बैंक पर कोई भरोसा नहीं था।

ये भी पढ़ें-

भाई की पूरी मेहनत ही बर्बाद हो गई, Video देखकर आपको भी शख्स के लिए लगेगा बुरा

दादी का स्वैग नहीं देखा तो फिर आपने क्या देखा, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।