1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे दीदी तो आते ही चली गई! लड़की की खतरनाक ड्राइविंग का Video हुआ वायरल, लोग लेने लगे मजे

अरे दीदी तो आते ही चली गई! लड़की की खतरनाक ड्राइविंग का Video हुआ वायरल, लोग लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 29, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Mar 29, 2024 12:28 pm IST

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें लड़की खतरनाक तरीके से स्कूटी चलाते हुए उसे एक बोर्ड में भिड़ा देती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कह नहीं सकता है। हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। किसी वीडियो में लोग अजीबो-गरीब डांस करते हुए नजर आते हैं तो किसी वीडियो में लोग गजब का डांस करते हुए नजर आते हैं। किसी वीडियो में लोग अपने टैलेंट से जनता का दिल जीत लेते हैं तो किसी वीडियो में इसका विपरीत होता है। ऐसा ही महिलाओं की ड्राइविंग को लेकर भी होता है। किसी वीडियो में लड़कियां इतनी अच्छी ड्राइविंग करती हैं जैसे मानों उनसे अच्छा कोई चला ही नहीं सकता, तो किसी वीडियो में एकदम उल्टा नजर आता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी मजे ले रहे हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि सड़क के किनारे एक दुकान हैं जहां कुछ लोग बैठे हुए भी हैं। वहीं दूसरी तरफ एक बोर्ड को लगाया गया है। तभी सामने एक लड़की स्कूटी को एक पहिए पर चलाती हुई नजर आती है। पहले तो ऐसा लगता है जैसे वह स्टंट कर रही है। मगर अगले ही पल में लड़की की स्कूटी वहां लगे एक बोर्ड में जाकर भिड़ जाती और लड़की नीचे गिर जाती है। वहां मौजूद हर इंसान हैरान हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tafsircasm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये रास्ते के बीच में दुकान किसने डाला। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई 2 मिनट के लिए मुझे लगा स्टंट चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पापा की परी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- फटा पोस्टर, निकली पापा की परी।

ये भी पढ़ें-

अनजान लोगों को फोन देना हो सकती है आपकी बड़ी गलती, Video देखकर समझ आएगा पूरा मामला

राजस्थान और दिल्ली का मैच देखने पहुंचे फैंस आपस में भिड़े, लड़ाई का Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।