इस समय भारत में IPL चल रहा है जिसका हर भारतीय के बीच काफी क्रेज रहता है। हर मैच को देखने के लिए उनके सपोर्टिंग फैंस मैदान में पहुंचते हैं और अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करते हैं। मगर कभी-कभी फैंस के बीच कुछ ऐसा तनाव बन जाता है जिस कारण उनके बीच में लड़ाई हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट फैंस आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजे लेने के लिए कमेंट सेक्शन में उतर गए और मजेदार कमेंट करने लगे।
Related Stories
फैंस की लड़ाई का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग दो लोग एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मौजूद सफेद रंग की टी-शर्ट पहना एक शख्स उन्हें रोकने का प्रयास करता है। मगर जब एक बंदा नहीं रूकता तो वह गुस्से में उसे धक्का दे देता है। इसके बाद वह शख्स सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए शख्स से लड़ने लगता है। इस दौरान कुछ लोगों को हूटिंग करते हुए सुना जा सकता है। लड़ाई की सूचना मिलने के बाद वहां स्टाफ पहुंचता है और उन्हें शांत कराता है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि राजस्थान और दिल्ली के बीच हो रहे मैच में फैंस के बीच लड़ाई हो गई।
यहां देखें वायरल वीडियो
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजे लेने लग गए। एक यूजर ने लिखा- यह क्लेश अब पूरा IPL देखने को मिलेगा, बेवजह लड़ते हैं ये। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल्ली वाले लड़े नहीं, ऐसा हो सकता है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- राजस्थान और दिल्ली के भी फैंस हैं।
आपको बता दें कि कल यानी 28 मार्च 2024 को राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड मान सिंह स्टेडियम में दिल्ली और राजस्थान की टीम के बीच IPL का 9वां मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इस रन को चेज करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोते हुए 173 रन ही बना पाई। और इस तरह RR ने 12 रनों से मैच को जीत लिया।
ये भी पढ़ें-
अश्लील वीडियो बनाना लड़कियों को पड़ गया भारी, Video वायरल होते ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार