1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई के लोगों का स्ट्रगल ही अलग है, लोकल ट्रेन में चढ़ते लोगों का Video हुआ वायरल, आप भी देखिए

मुंबई के लोगों का स्ट्रगल ही अलग है, लोकल ट्रेन में चढ़ते लोगों का Video हुआ वायरल, आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 10, 2025 07:14 am IST,  Updated : Jan 10, 2025 07:14 am IST

मुंबई लोकल ट्रेन में चढ़कर अपने लिए जगह बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यह बात आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के तुरंत बाद ही समझ जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो आपका मनोरंजन होने के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ी कई जानकारियां भी आपको सोशल मीडिया पर मिल जाती हैं। वहां की खूबी के साथ ही वहां के लोगों के लिए जो समस्याएं या फिर स्ट्रगल है, वो भी आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पता चल जाता है क्योंकि कोई न कोई उस पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर ही देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको देखने चाहिए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो मुंबई लोकल ट्रेन का है। ट्रेन अभी प्लेटफॉर्म पर पहुंची है मगर अभी पूरी तरह से रुकी नहीं है। लेकिन ट्रेन में खाली जगह पकड़ना या फिर खाली सीट को पकड़ने के लिए लोग धीमी रफ्तार में चलती हुई ट्रेन ही चढ़ने लगते हैं। पहले एक शख्स ऐसा करता है, फिर दूसरा, फिर तीसरा और इस तरह कई लोग बारी-बारी चलती ट्रेन में ही चढ़ते हुए नजर आते हैं और ट्रेन के रुकने के बाद तो लोग फटाफट चढ़ने लगते हैं ताकि उन्हें ट्रेन में जगह मिल जाए और वो अपने ऑफिस या काम पर समय से पहुंच सके।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DealsDhamaka नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भारत में जीवन कैसा दिखता है, दिन के अंत तक थाली में रोटी सब्जी परोसने के लिए। यह असली स्ट्रगल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दो वक्त की रोटी थाली पर लाने के लिए, जान हथेली पर लेकर चल रहा है आम आदमी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये अब रोटी सब्जी की बात नहीं रही, ये अब मकान, EMI और लोन के बारे में है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पीक समय पर इससे भी बुरा होता है।

ये भी पढ़ें-

एक प्रैंक ऐसा भी, शख्स के साथ हुए मजाक को देख आपको भी आ जाएगी हंसी, देखें Video

बंदे ने पैसे कमाने के लिए लगाया तगड़ा जुगाड़, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।