1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बच्ची तो पैदाइशी डांसर लग रही है, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

ये बच्ची तो पैदाइशी डांसर लग रही है, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 09, 2025 03:54 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 03:54 pm IST

एक प्यारी बच्ची ने ऐसा डांस किया कि सोशल मीडिया पर अब उसका वीडियो छा गया है। आप जब उसका वीडियो देखेंगे तो आप यही कहेंगे कि यह बच्ची पैदाइशी डांसर है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्ची ने किया गजब का डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

आप जब कभी भी शादियों में या फिर किसी फंक्शन में गए होंगे जो वहां देखा होगा कि डांस फ्लोर पर अधिकतर लोग डांस करने के लिए पहुंच ही जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, लड़का-लड़की हर कोई जिसे डांस करने आता है या फिर डांस करने का शौक होता है, वो डांस करता ही है। वहीं इतने लोगों की भीड़ में कोई एक ऐसा निकलता है जो वहां अपने डांस से अपनी छाप छोड़ जाता है। वह शख्स ऐसा करता या फिर करती है, जिसे आप हमेशा याद रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी एक छोटी सी बच्ची को कमाल का डांस करते हुए देखा है?

बच्ची के डांस का वीडियो वायरल

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको जरूर पसंद आएगा। वीडियो में नजर आ रहा है क डांस फ्लोर पर एक छोटी सी बच्ची अपने डांस से लोगों का दिल जीत रही है। दिखने में बच्ची बहुत छोटी है मगर उसका डांस बड़े से बड़ों को फेल कर सकता है। गाने के मुताबिक बच्ची के मूव्स और उसके ठुमके देखकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक बार आप भी बच्ची के डांस का वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बच्ची डांस करना पेट से ही सीख कर आई है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूत के पांव पालने में ही दिखाई दे जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हां बॉर्न डांसर है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह बहुत खूब डांस। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान वालों की यह टेक्नोलॉजी देखी आपने? Video देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे

बड़े खतरनाक लोग हैं! कुत्ते से मजे लेने लग गया शख्स, Video देखकर आपको आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।