1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास में बैठकर ऐसा कौन करता है, वायरल Video देखकर आपके दिमाग में यही आएगा

क्लास में बैठकर ऐसा कौन करता है, वायरल Video देखकर आपके दिमाग में यही आएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 09, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 04:45 pm IST

एक स्टूडेंट ने क्लास में सबसे पीछे वाली सीट पर बैठकर कुछ ऐसा किया जो आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखकर आपको हंसी जरूर आएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी हर दिन अलग-अलग वीडियो को और फोटो को जो वायरल होते हैं, उन्हें देखते ही होंगे। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी सीट जैसी छोटी बातों पर मेट्रो में लड़ने वालों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा कुछ लोग जो रील के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं, उनका भी वीडियो वायरल होता है। खैर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सभी से अलग है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 10 सेकंड का ही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि क्लास में टीचर सभी स्टूडेंट को पढ़ा रहे हैं। सभी बच्चे उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं और वहीं क्लास की पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ एक स्टूडेंट कार्ड(पत्ते) मिलाता हुआ नजर आ रहा है। वह बिल्कुल वैसा कर रहा है जैसा कार्ड्स खेलने से पहले किया जाता है। वहीं उसकी सीट पर बैठे दूसरे स्टूडेंट ने इसका वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Dank_jetha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'कार्ड में देखकर चीटिंग करेंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मौज मस्ती रुकनी नहीं चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये किस तरह की क्लास है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने रोने वाली और हंसने वाली इमोजी को कमेंट में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

ये बच्ची तो पैदाइशी डांसर लग रही है, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

पाकिस्तान वालों की यह टेक्नोलॉजी देखी आपने? Video देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।