1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिरकार मिल ही गया रजनीकांत का जुड़वा भाई! वीडियो देख लोगों ने कहा- 'मेले में खो गए थे क्या'

आखिरकार मिल ही गया रजनीकांत का जुड़वा भाई! वीडियो देख लोगों ने कहा- 'मेले में खो गए थे क्या'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 24, 2023 10:39 am IST,  Updated : Oct 24, 2023 10:40 am IST

आजकल सोशल मीडिया पर नीले शर्ट और हाफ पैंट पहने एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद पहली झलक में बंदा रजनीकांत लगता है।

Viral- India TV Hindi
सुपरस्टार रजनीकांत का डुप्लीकेट Image Source : SCREEN GRAB

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का क्रेज आज भी लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। उनका अनोखा स्टाइल उन्हें अन्य अभिनेताओं से अलग बनाता है। रजनीकांत ने केवल साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी कई फिल्में की है जिसने लोगों के दिल पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक सुपरस्टार रजनीकांत की बात क्यों करने लगे? तो आपको बता दें कि ऐसा इसलिए है क्योंकि सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रजनीकांत सड़क पर खड़े होकर कुछ लोगों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मगर भाईसाहब रुकिए, जरा वीडियो की सच्चाई तो जान लीजिए।

वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ब्लू शर्ट और हाफ पैंट में सड़क के किनारे खड़ा है और कुछ लोग आकर उससे हाथ मिला रहे हैं। बंदे को देखने के बाद हर किसी को लगता है कि यह रजनीकांत है मगर सच्चाई कुछ और है। यह शख्स रजनीकांत का हमशक्ल है जिसे लोग रजनीकांत समझ बैठते हैं। कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि यह शख्स रजनीकांत नहीं बल्कि एक चाय बेचने वाला शख्स है जो कोच्चि(कोचीन) में रहता है। रजनीकांत जैसा दिखने की वजह से यह वहां काफी फेमस है।

यहां देखिए रजनीकांत का डुप्लीकेट

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर nautanki.hoon नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- क्या आप सोच सकते हैं कि यह शख्स फिल्म के लिए 118 करोड़ रुपये चार्ज करता है।

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपने रिएक्शन शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- मिशो से ऑर्डर किया हुआ रजनीकांत। तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है- यार ये बिल्कुल सेम है। आपको पहली बार देखकर क्या लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

टीचर होकर भी यह महिला अपने बच्चों को नहीं भेजना चाहती स्कूल, वजह जानकर आपको नहीं होगा यकीन

MDM अस्पताल में नागराज ने की सरप्राइज एंट्री, देखते ही चारों तरफ मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।