1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेड पर नहीं बल्कि ताबूत में सोती है यह लड़की, बोली- यह मेरा बचपन का सपना था

बेड पर नहीं बल्कि ताबूत में सोती है यह लड़की, बोली- यह मेरा बचपन का सपना था

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 02:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लड़की ने अपने बेड का खुलासा किया। उसने एक ताबूत दिखाते हुए कहा कि- यह मेरा बेड है जिसमें मैं काफी आराम से सोती हूं।

इस ताबूत में सोती है यह लड़की- India TV Hindi
इस ताबूत में सोती है यह लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कोई शख्स नहीं है जिसको सोना पसंद ना हो। कुछ लोग तो अपनी नींद के आगे बाकी सब कुछ भूल जाते हैं। लेकिन अगर आपको कहा जाए कि एक ताबूत में आपको सोना है तो क्या होगा। सोने का मन तो छोड़िए आप की नींद भी उड़ जाएगी। लेकिन एक लड़की ऐसी है जो ताबूत में सोती है। इसके पीछे उसकी कोई मजबूरी नहीं है बल्कि ऐसा वह अपनी मर्जी से करती है। लड़की ने वीडियो में बताया कि यह उसका बचपन का सपना था।

कॉफिन नहीं मेरा बेडरूम है

लड़की ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि, 'मैं अपने बेडरूम में एक असली ताबूत रखती हूं जिसमें सोने में मुझे बहुत आराम मिलता है। लोग मुझे भले ही अजीब कहें लेकिन यह मेरे लिए बहुत ही आरामदायक है।' वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि उसके कमरे में ऐसे ही डराने वाली कई चीजें सजी हुई हैं। 

उसने आगे बताया कि, उसका यह कॉफिन उसने कास्केट बिल्डर सप्लाई नामक जगह से लिया था। यह ताबूत 6.8 फीट लंबा है जिसमें 4 इंच का एक मेमोरी फोम है। वह सोते समय कॉफिन का ढक्कन बंद नहीं करती है।

लड़की का बचपन का था सपना

उसने वीडियो में बताया कि 14 साल की उम्र में उसने जब पहली बार अपने माता-पिता से पूछा कि क्या वह एक ताबूत में सो सकती है। तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि यह बहुत अजीब लगेगा। लड़की का ऐसा मानना है कि एक ताबूत में सोने के बाद वह अपनी सभी परेशानियों से बच जाएगी।

क्या आपने कभी किसी के ऐसे अजीबो-गरीब सपने के बारे में सुना है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

'मुझे लगता है आप क्यूट हो'; ऐसा कार्ड अनजान लोगों को क्यों देती है यह लड़की, कारण कर देगा हैरान

Video: सावधान! अब महंगी कारें भी नहीं रहीं सुरक्षित, चंद सेकंड में चोर ने कार से उड़ा दिए लाखों रुपये

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।