1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सावधान! अब महंगी कारें भी नहीं रहीं सुरक्षित, चंद सेकंड में चोर ने कार से उड़ा दिए लाखों रुपये

Video: सावधान! अब महंगी कारें भी नहीं रहीं सुरक्षित, चंद सेकंड में चोर ने कार से उड़ा दिए लाखों रुपये

 Reported By: T Raghavan Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 23, 2023 01:26 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 01:26 pm IST

अगर आपको भी लगता है कि महंगी व लग्जरी कारे सेफ हैं तो आप भम्र में जी रहे हैं। बेंगलुरु में एक चोर ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है कि आप भी हैरान रह जाएंगे।

CCTV- India TV Hindi
CCTV में दिखा BMW कार की रेकी करता चोर Image Source : SCREEN GRAB

अगर आप भी महंगी कार रखने की शौकीन है और आपको ये लगता है कि ये कारें सेफ हैं तो तो सावधान हो जाएं। बेंगलुरु में एक महंगी कार से लुटेरों ने 13 लाख रुपये पार कर दिए। काम इतनी सफाई से किया कि आसपास खड़े लोगों को खबर तक नहीं लगी। वहीं, ये पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना को लेकर पुलिस सजग है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि घटना करने वाले को पहले से ही जानकारी थी कि कार में लाखों रुपये हैं।

बीएमडब्लू कार में से चोरी

दरअसल बेंगलुरु के शरजापुर इलाके में सब रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर खड़ी एक बीएमडब्लू कार से 13 लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। ये घटना बीते शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। सीसीटीवी में दिख रहा कि एक बीएमडब्लू कार सब रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर खड़ी है। वहीं, कार के पार से एक युवक रेकी करता दिख रहा है और एक युवक बाइक लेकर खड़ा है। फिर चोर को कार में कुछ दिखा और इधर-उधर देखने के बाद उसने अपनी पैंट की जेब से कुछ निकाला और कार के शीशे पर वार कर उसे तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

फिर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कार में रखे लाखों रुपए के साथ फरार हो गए। इस घटना पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि हम सरगर्मी से चोरों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं, हमें लगता है कि किसी जानने वाले ने ही इस चोरी अंजाम दिया जिसे पता था कि कार में 13 लाख रुपए रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

World Record: बंदे ने सिर पर कांच का ग्लास रख कर लगाया ऐसा ठुमका कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।