1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: अब सिंगर बनना चाहते हैं अनुपम खेर, गुरु रंधावा से सीख रहे गाने का हुनर

Viral Video: अब सिंगर बनना चाहते हैं अनुपम खेर, गुरु रंधावा से सीख रहे गाने का हुनर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 10, 2023 08:40 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 08:40 pm IST

सोशल मीडिया पर पॉपुलर सींगर गुरु रंधावा और अनुपम खेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों को ताजमहल के सामने खड़े हुए देखा जा सकता है।

Anupam Kher And Guru Randhawa- India TV Hindi
वीडियो को गुरु रंधावा ने ट्विटर पर शेयर किया है। Image Source : TWITTER

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हाल में ही अनुपम खेर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गुरु रंधावा के साथ गाना सीखने की कोशिश कर रहे हैं। सिनेमा की दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अब वह गाने में भी अपना हाथ अजमाते हुए देखे जा रहे हैं। 

गाना सीखना चाहते हैं अनुपम खेर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अपने एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेने वाले अनुपम खेर को रोमांटिक गाना गाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में गुरु रंधावा गाने के दौरान उनकी मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही गुरु रंधावा और अनुपम खेर के फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को गुरु रंधावा ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था। वीडियो में अनुपम खेर और गुरु रंधावा को आगरा के ताजमहल के सामने खड़े हुए देखा जा सकता है। जहां अनुपम खेर गुरु रंधावा से गाना सीखाने के लिए आग्रह करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर गुरु रंधावा ने उनसे पूछा कि किस तरह का गाना सीखना चाहते हैं आप? जिसके बाद अनुपम खेर उनसे अपने स्टाइल में गाना सीखाने को कहते हैं। 

फैन्स वीडियो पर कमेंट्स कर बरसा रहे अपना प्यार

इसके बाद गुरु रंधावा अपना फेवरेट सॉन्ग 'बन जा तू मेरी रानी' गाते हुए नजर आते हैं। वहीं अनुपम खेर भी उनके पीछे-पीछे गाने की लाइन्स को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 241.7K व्यूज और 5 हजार लाइक्स आ चुके हैं। वहीं दोनों दिग्गजों के फैन्स वीडियो पर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों की शानदार जोड़ी बता रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।