1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हैप्पी बर्थडे अब्बू... जन्मदिन के मौके पर बेटी ने पिता को किया कार गिफ्ट, Video देख आपका भी दिल पिघल जाएगा

हैप्पी बर्थडे अब्बू... जन्मदिन के मौके पर बेटी ने पिता को किया कार गिफ्ट, Video देख आपका भी दिल पिघल जाएगा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 07, 2023 11:57 pm IST,  Updated : Jan 07, 2023 11:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाएगा। वीडियो को आप भी देखें।

एक पिता के लिए गर्व का पल।- India TV Hindi
एक पिता के लिए गर्व का पल। Image Source : TWITTER

हम जब छोटे थे तब हमेशा यह सोचा करते थे कि बड़ा होकर बहुत कामयाब इंसान बनूंगा। मम्मी-पापा के सारे सपने पूरे करूंगा। उन्हें दुनिया के सारे सुख दूंगा। मम्मी-पापा बचपन में जब हमें सरप्रइज देते थे। तब उस वक्त और भी मन करता था कि काश वह समय जल्दी आ जाए जब मैं भी मम्मी-पापा को कुछ दे सकूं। कुछ लोग अपने वादों को पूरा करते हैं और कुछ लोग भूल जाते है या वह इस लायक नहीं होते कि वह अपने मम्मी-पापा को कुछ दे पाएं। वैसे हम यह बात इसलिए कह रहे क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाएगा। 

बेटी ने पिता के जन्मदिन पर कार गिफ्ट किया

वीडियो में एक बेटी ने अपने पिता को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक नई कार गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज कर दिया। वीडियो में जो लड़की दिख रही है वह एक कंटेंट क्रिएटर और मॉडल है जिसका नाम रिदा थराना है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मॉडल ने अपने पापा को एक नई कार गिफ्ट देकर उन्हें चौंका दिया। रिदा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में, रिदा बताती हैं कि उनके पिता ने 10 साल पहले एक लाल रंग का नैनो खरीदी और बहुत सालों से उन्हें एक नई कार की चाहत रही है। इसलिए,  इस साल उनके जन्मदिन पर रिदा ने उनके सपने को हकीकत में बदला और उन्हें एक कार गिफ्ट की।

कैप्शन में लिखा दिल को छू लेने वाला लाइन

वीडियो को पोस्ट करने से पहले रिदा ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे अब्बू..मैं तुम्हें चांद तक और वापस लौटने के लिए प्यार करती हूं। मैं जानती हूं कि हम दोनों के लिए एक-दूसरे को समझने का सफर रहा है, लेकिन आप पहले आदमी हो जिससे मुझे प्यार हुआ और यह हमेशा एक ही रहेगा।" रिदा ने आगे लिखा है कि, "अपनी लड़कियों पर विश्वास करने और सामाजिक मानदंडों को तोड़ने के लिए धन्यवाद.." 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।