1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल्डिंग पेंट करते समय शख्स ने ऐसा क्या किया जो लोग कर रहे हैं तारीफ? Video देखकर समझ जाएंगे आप भी

बिल्डिंग पेंट करते समय शख्स ने ऐसा क्या किया जो लोग कर रहे हैं तारीफ? Video देखकर समझ जाएंगे आप भी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 24, 2024 06:55 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 11:58 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक दीवार को पेंट करते हुए शख्स वहीं खड़ा हो जाता है। वीडियो को देखने के बाद आपको इसके पीछे का कारण समझ में आएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने अब तक न जाने कितने ही वायरल वीडियो देखे होंगे। वायरल होने वाले वीडियो अलग-अलग होते हैं जिन्हें देखने के बाद रिएक्शन भी लोगों का अलग-अलग होता है। कुछ वीडियो लोगों को हंसा देते हैं तो कुछ वीडियो देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको वीडियो में नजर आने वाले शख्स पर गर्व महसूस होगा। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होगा।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स किसी इमारत के बाहरी दीवार को पेंट कर रहा है। इसके लिए वो दीवार के बाहरी हिस्से पर खड़ा है। लेकिन वीडियो में दिख रहा है वो उस समय पेंट नहीं कर रहा है और न ही वो जरा सा भी हिल रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि वहां लोग राष्ट्र गान गा रहे हैं और राष्ट्रगान के सम्मान में वह शख्स जिस मुद्रा में था, उसी मुद्रा में खड़ा हो जाता है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि बिल्डिंग के पास या सामने स्कूल है जहां छात्र राष्ट्रगान गा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर cyberdddd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्टूडेंट्स उस पर हंस रहे थे, लेकिन जिन पर हंसना चाहिए वो वे खुद हैं।' खबर लिखे जाने तक 19 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- पढ़े लिखे लोगों से बेहतर है। दूसरे यूजर ने लिखा- स्टूडेंट्स को बेसिक शिक्षा की जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा- पढ़ा लिखा और समझदार में एक बड़ा अंतर होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस आदमी के लिए रिस्पेक्ट है।

ये भी पढ़ें-

सिगरेट जलाने का यह तरीका आपने पहले नहीं देखा होगा, Video हुआ वायरल

बॉस कैसा भी मिल जाए मगर ऐसा नहीं, वायरल मैसेज पढ़कर आप भी कहेंगे बिल्कुल यही बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।