1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिगरेट जलाने का यह तरीका आपने पहले नहीं देखा होगा, Video हुआ वायरल

सिगरेट जलाने का यह तरीका आपने पहले नहीं देखा होगा, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 24, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 04:41 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सिगरेट को जलाता हुआ नजर आ रहा है। मगर उसने जिस तरह से सिगरेट को जलाया, वो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। कभी दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल होता है तो कभी हायरिंग का अनोखा पोस्ट वायरल होता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर हर दिन न जाने कितने ही वीडियो वायरल होते हैं और हर वीडियो में अलग-अलग कंटेंट देखने को मिलता है। किसी वीडियो में गजब का जुगाड़ नजर आता है तो किसी वीडियो में कोई गजब का डांस दिखाता है। इसके अलावा स्टंट, अतरंगी हरकतें, रील आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे हम जुगाड़ का वीडियो कह सकते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह पर डीजे का पूरा सेटअप लगाया गया है। कुछ ऊंचाई पर अलग-अलग लाइट्स भी लगी हुई हैं। उसी बीच नजर आता है कि एक शख्स ऊपर चढ़कर लाइट्स तक पहुंचता है और अपने हाथ में रखे सिगरेट को एक लाइट के ग्लास पर लगाता है। कुछ ही देर में सिगरेट सुलग जाती है और फिर वो उस सिगरेट का एक कश लगाकर नीचे उतरता हुआ नजर आता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 3.idiotes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। मगर इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 46 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि सिगरटे पीने के लिए कैसे भी जला ही लेते हैं।

ये भी पढ़ें-

बॉस कैसा भी मिल जाए मगर ऐसा नहीं, वायरल मैसेज पढ़कर आप भी कहेंगे बिल्कुल यही बात

कैमरे में कैद हुई सबसे अनोखी घटना, Video देखकर आप पूरी तरह से हो जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।