1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी के जुगाड़ को तो दंडवत प्रणाम है, Video हुआ वायरल जिसे देखकर आप भी करेंगे तारीफ

इस आदमी के जुगाड़ को तो दंडवत प्रणाम है, Video हुआ वायरल जिसे देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2024 11:42 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 11:43 pm IST

एक शख्स ने अपनी बाइक की टंकी के साथ ऐसा जुगाड़ किया जिसे देखने के बाद आप उसे देखते ही रह जाएंगे। आपने कभी सोचा तक नहीं होगा कि एक दिन ऐसा जुगाड़ भी देखने को मिल जाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक की टंकी पर ऐसा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया पूरी तरह से अनोखी है। इस दुनिया में आपको कब कौन सा वीडियो देखने को मिल जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। लोग हर दिन अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर अपने हैंडल से पोस्ट करते हैं और जो सबसे ज्याद अतरंगी या फिर होश उड़ा देने वाला वीडियो होता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी अलग-अलग वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा।

जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल

आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुगाड़ के अलग-अलग कई वीडियो देखे होंगे मगर अभी जैसा वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा नहीं देखा होगा। आप सभी को यह तो पता ही है कि बाइक की टंकी पर एक ढक्कन लगा होता है जिसे खोलकर उसमें पेट्रोल भरवाया जा सकता है। एक शख्स ने उसके साथ ही जुगाड़ कर दिया। शख्स के बाइक की टंकी का ढक्कन टूट गया होगा जिसके बाद उसने वहां बोतल का ऊपरी हिस्सी लगवा दिया। अब वो बोतल के ढक्कन से अपनी टंकी को खोलता और बंद करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जुगाड़ का अलग लेवल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- हम लोग जुगाड़ के लिए फेमस हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ की सीमा। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।

ये भी पढ़ें-

कैमरे में कैद हुआ ज्यादा शराब पीने का नतीजा, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

MBA कॉलेज में मनाया गया 'No Bag' डे, स्टूडेंट्स ने फिर जो किया उसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।