1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. MBA कॉलेज में मनाया गया 'No Bag' डे, स्टूडेंट्स ने फिर जो किया उसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

MBA कॉलेज में मनाया गया 'No Bag' डे, स्टूडेंट्स ने फिर जो किया उसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2024 10:46 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 10:46 pm IST

एक MBA कॉलेज में नो बैग डे के तौर पर मनाया गया। इसके बाद वहां के स्टूडेंट्स ने कॉपी-किताब ले जाने के लिए जो क्रिएटिविटी दिखाई, उसे देखकर आपकी हंसी निकल जाएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जितनी भी अजीब या फिर अटपटी चीजें होती हैं, वो एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर देर-सवेर ही सही आपकी फीड पर हर अतरंगी वीडियो सामने आएंगे और उन्हें देखने के बाद आपकी हंसी का निकलना तय है। अभी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कॉलेज में नो बैग डे मनाया जा रहा है। इस दौरान स्टूडेंट्स की गजब की क्रिएट्विविटी भी देखने को मिली।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि स्टूडेंट्स अपनी कॉपी-किताब को लाने के लिए अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं। दरअसल कॉलेज में नो बैग डे मनाया जा रहा है यानी बैग नहीं लाना है। लेकिन कॉपी और किताब तो लाना ही है इसलिए स्टूडेंट्स अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं। कोई सुटकेस में कॉपी-पेन और पानी की बोतल ला रहा है तो कोई हैंगर पर कॉपी लटकाकर ला रहा है। कोई गद्दे में भरकर कॉपी और किताब ला रहा है तो कोई नहाने वाली बाल्टी में ला रहा है। इस तरह हर किसी ने अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहा है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _khushhiiiiiii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कॉलेज में नो बैग डे। आप क्रिएटिव दिमाग वाले लोगों और उनके बैग से जरूर मिलिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सोचो 4 लड़के ताबूत को बैग बनाकर आ जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने अपनी पूरी कॉलेज लाइफ को नो बैग डे जैसे मनाया। तीसरे यूजर ने लिखा-लड़कों ने चैलेंज जीत लिया।

ये भी पढ़ें-

अकड़ अपनी जेब में रखें और भैया तो बिल्कुल भी न कहें, CAB वाले ने सेट की ऐसी गाइडलाइन; पढ़कर उड़ जाएंगे होश

गोली की रफ्तार से निकला सांप, एक हाथ से शख्स ने पकड़ा, देखें यह वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।