1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैमरे में कैद हुआ ज्यादा शराब पीने का नतीजा, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

कैमरे में कैद हुआ ज्यादा शराब पीने का नतीजा, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2024 11:16 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 11:16 pm IST

एक शख्स ने इतनी शराब पी ली कि उसे अपना ही होश ना रहा। उसके बाद फिर जो कुछ हुआ, उसे एक शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शराब ज्यादा पीने के कारण शख्स ने खोया आपा Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर टहलते या फिर चलते समय कई बार लोगों को कुछ ऐसा होता हुआ नजर आ जाता है जो आमतौर पर नहीं दिखता है। इसके बाद लोग उस नजारे को अपने फोन के कैमरे में कैद कर लेते हैं जो बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी होता है। कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के सामने गंभीर सवाल छोड़ते हुए उन्हें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद जो लोग शराब के नशे में धुत होते हैं, वो सोचने पर मजूबर हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद शायद ऐसे लोग शराब को पीना छोड़ देंगे या फिर कम कर देंगे।

शराब पीने के बाद कुछ ऐसा भी होता है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि अधिक शराब पीने के बाद क्या हो सकता है। एक शख्स ने ज्यादा शराब पी ली जिसके बाद उसे अपना भी होश नहीं रहा। उस आदमी को एक दूसरा शख्स अपनी बाइक पर बैठाकर घर लेता हुआ नजर आया है। मगर जब बाइक सड़क पर ट्रैफिक के कारण रुकी तो नजर आया कि नशे में धुत आदमी अपने आप को कंट्रोल ही नहीं कर पा रहा था और वह बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया। इस नजारे को एक शख्स ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर yannickcriado नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- साइलेंसर गर्म नहीं है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मेरे को पोस्टर लगा था पहली बार। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगा कि नीले रंग का ड्रम बॉक्स है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उसे कैब से घर क्यों नहीं भेज दिया।

ये भी पढ़ें-

MBA कॉलेज में मनाया गया 'No Bag' डे, स्टूडेंट्स ने फिर जो किया उसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

अकड़ अपनी जेब में रखें और भैया तो बिल्कुल भी न कहें, CAB वाले ने सेट की ऐसी गाइडलाइन; पढ़कर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।