1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की घर पर भूल गई Airpods और लेना था ऑनलाइन क्लास, फिर लगाई गजब की तरकीब, देखें Video

लड़की घर पर भूल गई Airpods और लेना था ऑनलाइन क्लास, फिर लगाई गजब की तरकीब, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 17, 2024 05:14 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 05:14 pm IST

मेडिकल की एक स्टूडेंट ने Airpods भूलने के बा ऑनलाइन क्लास लेने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
स्टेथोस्कोप से ही ऑनलाइन क्लास लेने लगी मेडिकल स्टूडेंट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक जुगाड़ करने वाले लोग मौजूद हैं। और जब बात हमारे देश की होती है तो यहां तो आपको हर गली और मोहल्ले में कुछ लोग ऐसे मिल जाएंगे जिनका जुगाड़ लोगों को हिलाकर रख देता है। जितने भी लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, वो इस बात को बहुत ही अच्छे से समझते होंगे कि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और दूसरे वीडियो की तरह यह भी आपको हैरान कर सकता है। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा अनोखा जुगाड़

फोन में किसी भी वीडियो को देखने या फिर ऑनलाइन क्लास को अटेंड करने के लिए लोगों के पास ईयरफोन या फिर Airpods का होना जरूरी है। इससे क्लास लेने या फिर वीडियो की आवाज को अच्छे से सुनने में सहायता मिलती है। मगर एक मेडिकल की स्टूडेंट Airpods भूल गई और उसे ऑनलाइन क्लास लेनी थी तो उसने अपना दिमाग चलाया और गजब की तरकीब अपनाई। लड़की ने वीडियो चालू करके स्पीकर के पास स्टेथोस्कोप को लगा दिया। इसके बाद उसके जरिए कानों तक आवाज पहुंचने लगी। हालांकि यह तरकीब कितना कारगर है, इसकी जानकारी हम आपको नहीं दे पाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर drmonishamayavan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया और उनमें से कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- जहां चाह, वहां राह। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या यह सच में काम करता है? तीसरे यूजर ने लिखा- सोचो ये फूल वॉल्यूम में सुने तो। चौथे यूजर ने लिखा- एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के तौर पर यह वीडियो मुझे परेशान कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्टेथोस्कोप को हेडफोन बना दिया।

ये भी पढ़ें-

असली खिलाड़ी तो यह बच्चा निकला, इसका टैलेंट देखकर आप भी हो जाएंगे इसके फैन, Video वायरल

इसे कहते हैं क्रिएटिविटी! लकड़ियों का इतना खूबसूरत इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा होगा, Video देख करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।