1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बॉस कैसा भी मिल जाए मगर ऐसा नहीं, वायरल मैसेज पढ़कर आप भी कहेंगे बिल्कुल यही बात

बॉस कैसा भी मिल जाए मगर ऐसा नहीं, वायरल मैसेज पढ़कर आप भी कहेंगे बिल्कुल यही बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 24, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 03:53 pm IST

एक शख्स की गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया जिसकी जानकारी उसने अपने बॉस की दी। इसके बाद उसके बॉस ने उसे जो रिप्लाई दिया उसे पढ़कर आपका दिमाग हिल जाएगा। स्क्रीनशॉट अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान जो किसी न किसी ऑफिस में काम करता है, वो चाहता है कि वहां पर उसे अच्छा वर्क कल्चर मिले। ऑफिस में उसके साथी सपोर्टिव हों, उसका बॉस समय पड़ने पर उसकी मजबूरी को समझे। लेकिन कभी-कभी किसी को ऐसे बॉस मिल जाते हैं जिन्हें काम के अलावा और कुछ नहीं दिखता है। यहां तक कि वो अपने कर्मचारियों की समस्या को भी नहीं समझते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसे पढ़ने के बाद आपको भी गुस्सा आएगा। आइए आपको बताते हैं कि शख्स की क्या समस्या थी और उसके बॉस ने उसे क्या रिप्लाई दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

अभी सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने बॉस को अपनी गाड़ी की फोटो भेजी है जो एक्सिडेंट के बाद बुरी तरह से डैमेज हुई है। उस तस्वीर को देखने के बाद पहले मैसेज में बॉस ने लिखा, 'तुम मुझे अपेडट करते रहना कि तुम कब तक यहां आ पाओगे।' इसके बाद दूसरे मैसेज में लिखा, 'यह समझ में आता है कि तुम लेट क्यों हो लेकिन घर में किसी की मौत के अलावा कोई दूसरा कारण जो तुम्हें ऑफिस आने में असमर्थ बनाता है, उस बहाने को कोई भी कंपनी नहीं मानती।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस फोटो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @kirawontmiss नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप सभी कैसी प्रतिक्रिया देंगे अगर आपका मैनेजर यह बात कहे?' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 22 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- मैंने अपने मैनेजर को बताया कि मुझे कोविड है और उसने मेरी बात नहीं मानी। दूसरे यूजर ने लिखा- तुम्हें प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है, बस दोबारा कभी मत जाना। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं कभी दोबारा नहीं जाऊंगी, उसे दोबारा मैसेज तक नहीं करूंगी। चौथे यूजर ने लिखा- मैं उसी समय नौकरी छोड़ दूंगा। एक अन्यू यूजर ने लिखा- नई नौकरी ढूंढने का समय आ गया।

ये भी पढ़ें-

कैमरे में कैद हुई सबसे अनोखी घटना, Video देखकर आप पूरी तरह से हो जाएंगे दंग

इस बार तो प्रैंक करने वालों के साथ ही खेला हो गया, Video देखकर आपको आने लगेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।