आज के समय में जींस बहुत ही कॉमन हो गया है। ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जो जींस न पहनते हों वरना लगभग हर कोई जींस पहनता है। बच्चों से लेकर यूथ तक और कई सारे बुजुर्ग लोग भी जींस पहने हुए देखने को मिल जाएंगे। आपके पास भी अलग-अलग ब्रांड के कई जींस होंगे, उन्हें कई बार पहना होगा मगर फिर भी आप अपनी जींस के बारे में एक ऐसी बात नहीं जानते होंगे जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं और वो बात जींस की जिप से जुड़ी हुई है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
जींस की जिप पर लिखा होता है YKK
आप जो जींस पहनते हैं, उसमें जिप तो होता ही है। तो क्या आपने कभी उस जींस की जिप पर ध्यान दिया है? नॉर्मल सी बात है कि नहीं देखा होगा। जींस की जिप को गौर से कौन ही देखता है लेकिन अगर आप उसे गौर से देखेंगे तो आपको उस पर कुछ लिखा हुआ मिलेगा। आपको अपनी जींस की जिप पर अंग्रेजी के तीन लेटर लिखे नजर आएंगे और वो "YKK" होगा। दुनिया की सभी तो नहीं मगर अधिकतर जींस की जिप पर यही लिखा हुआ नजर आएगा।
क्या है इस YKK का मतलब?
अब तो आप भी यह जानना चाहते होंगे कि आखिर यह YKK क्यों लिखा होता है और इसका मतलब क्या है। आइए फिर आपको बताते हैं। इस YKK के पीछे किसी का कारण एक कंपनी है। दरअसल जापान की एक कंपनी है जिसकी स्थापना 1934 में हुई थी और उसका नाम Yoshida Kogyo Kabushikikaisha है। जिप बनाने के क्षेत्र में यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है और इसी कंपनी के बनाए जिप अधिकतर जींस में लगे होते हैं। इसी कारण जींस की जिप पर इसका नाम लिखा नजर आता है जो शॉर्ट में YKK होता है। अब तो आप समझ गए होंगे कि अगर आपकी जींस की जिप पर YKK लिखा है तो उसका मतलब उसे बनाने वाली कंपनी का नाम Yoshida Kogyo Kabushikikaisha है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
खतरों का खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहा था ये आदमी, हुआ ऐसा कि दोबारा नहीं करेगा गलती
छात्र को मिले 55% नंबर तो कटा केक, Video हुआ वायरल जिसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट