1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंगलुरु में Survive करने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी Salary? Quora पर मिला जवाब

बेंगलुरु में Survive करने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी Salary? Quora पर मिला जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 06, 2023 02:29 pm IST,  Updated : Dec 06, 2023 02:29 pm IST

Quora पर एक व्यक्ति ने सवाल पूछा कि, क्या बेंगलुरु में रहने के लिए 30 लाख रुपये सालाना की सैलेरी काफी है? इस पर एक व्यक्ति ने जवाब देते हुए लिखा कि, नहीं ये तो बहुत कम है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
बेंगलुरु में रहने के लिए आपकी कितनी सैलेरी होनी चाहिए? Image Source : SOCIAL MEDIA

जब भी आपके मन में यह सवाल आता होगा कि सबसे महंगा शहर कौन सा है, तो इसके साथ ही जवाब के तौर प मुंबई का नाम भी जहन में जरूर आता होगा। निसंदेह मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर है लेकिन बेंगलुरु भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है। कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक देश का चौथा महंगा शहरा बेंगलुरु ही है। इसी कारण अकसर लोग यह जानने में इच्छुक रहते हैं कि वहां रहने के लिए बंदे की सैलेरी कितनी होनी चाहिए। इसी जिज्ञासा के साथ एक बंदे ने क्वोरा पर सवाल पूछा कि, 'क्या बेंगलुरु में रहने के लिए 30 लाख रुपये सालान की सैलेरी काफी है?' इस सवाल पर कई लोगों ने अलग-अलग जवाब दिया, जिसमें से एक जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सवाल का जवाब हुआ वायरल

एक शख्स ने क्वोरा पर जैसे ही यह सवाल किया कि क्या बेंगलुरु में रहने के लिए 30 लाख रुपये सालान की सैलेरी काफी है, उसे अलग-अलग जवाब मिलने लगे। मगर एक ऐसा जवाब मिला कि वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। एक बंदे ने ताना मारते हुए उसे बड़ा टेढ़ा जवाब दिया। उसने जवाब में लिखा, 'यह बहुत कम वेतन है क्योंकि बेंगलुरु में हमें सोने की दाल के साथ सोने की चावल खाना पड़ता है। बेंगलुरु में लोग घर से ऑफिस तक हवाई जहाज से जाते हैं। बेंगलुरु में पानी प्योर सिल्वर कोटेड बोतलों में दिया जाता है और कपड़ों की भी कीमत बहुत अधिक है भाई। आप 30 LPA में एक अंडरवियर भी नहीं खरीद सकते, यह बहुत कम है। कंपनी के HR को कम से कम 5 करोड़ प्रति माह देने के लिए कहो, तभी आप यहां टिक पाएंगे।' जब हमने इस सवाल की जांच की तो पता चला कि यह सवाल साल 2020 में पूछा गया था जो इंस्टाग्राम पर अब वायरल हो रहा है।

लोगों ने लिए जमकर मजे

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर fullstack_adda नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। पोस्ट पढ़ने के बाद और भी लोग मजे लेने के लिए कमेंट सेक्शन में कूद पड़े। एक यूजर ने लिखा- यह जवाब सुनने के बाद उसे 5 करोड़ भी कम लग रहा होगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई को तो Emotional Damage कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई की भावना समझो यार। उसकी CTC 30 लाख होगी लेकिन कट-पिट कर हाथ में तो 20 हजार महीना ही आता होगा।

ये भी पढ़ें-

Video: अंग्रजों को इतना मत ठगो यार! परेशान होकर यह अंग्रेज खुद India में चलाने लगा ऑटो रिक्शा

एक बाइक और 13 सवारी, ऐसी लापरवाही देखी है कभी, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।