सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे आपको उतनी बार कुछ नया, अलग और अनोखा देखने को मिलता है। हर दिन लोग अनगिनत फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं और उसमें से जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अपनी फीड पर तमाम तरह के वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो किसी के घर की है। आप जब उस घर के दरवाजे को देखेंगे तो हंसेंगे और साथ में यह भी सोचेंगे कि यह क्या सोचकर बनाया गया था। आइए आपको फोटो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल फोटो में ऐसा क्या दिखा?
अब तो हर किसी के घर में एक से एक दरवाजा लगा हुआ देखने को मिलता है। मगर कई बार किसी घर में कुछ ऐसा दरवाजा दिखता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है। अभी कुछ दिनों पहले एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें iPhone थीम पर गेट लगा था। अब एक नई फोटो वायरल हो रही है। फोटो में एक नॉर्मल का दरवाजा है मगर वो दरवाजा पहले फ्लोर पर है और उसे खोलने के बाद न कोई रूम है और न ही कोई बालकनी। आप अगर दरवाजा खोलकर एक कदम भी आगे रखेंगे तो सीधे नीचे गिरेंगे। अब क्या सोचकर यह दरवाजा लगवाया गया, यह तो नहीं पता मगर फोटो अभी वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Its__nisha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये दरवाजा ऊपर वाले के घर खुलता है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नीचे जाएगा सीधे। दूसरे यूजर ने लिखा- हां सीधा ऊपर ही जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सीधे स्वर्ग लोक में। एक और यूजर ने लिखा- पहले नीचे फिर सीधा ऊपर।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता! शख्स ने Video में बताई ऐसी बात कि आप भी हो जाएंगे भावुक