1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के लिए नहीं मिल रही थी दुल्हन तो लड़का हो गया परेशान, Shaadi.com की पोस्ट पर खुद से करने लगा चैट

शादी के लिए नहीं मिल रही थी दुल्हन तो लड़का हो गया परेशान, Shaadi.com की पोस्ट पर खुद से करने लगा चैट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 23, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 04:00 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक शख्स के कमेंट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल स्क्रीनशॉट में बंदा अपने आप से ही बात करता हुआ नजर आ रहा है।

Shaadi.com की पोस्ट पर किया हुआ कमेंट- India TV Hindi
Shaadi.com की पोस्ट पर किया हुआ कमेंट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान अपनी जिंदगी में एक ऐसे पार्टनर की तलाश करता है जिससे वह अपने मन की हर बात को शेयर कर सके। कुछ लोगों की तलाश काफी जल्दी खत्म हो जाती है और गर्लफ्रेंड या फिर पत्नी के रूप में उन्हें ऐसा पार्टनर मिल भी जाता है। मगर कुछ लोग काफी कोशिश करने के बावजूद सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे लोग फिर काफी परेशान रहने लगते हैं। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ। उसने फिर एक मैट्रिमोनियल साइट पर कुछ ऐसा कमेंट किया कि हर तरफ उसकी कमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या कमेंट किया?

खुद से ही बात करने लगा बंदा

शादी डॉट कॉम के CEO अनुपम मित्तल ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि Shaadi.com का कमेंट सेक्शन कुछ अलग ही है। वायरल पोस्ट में आप देख सकते हैं कि 'greenflagvivek' नाम के अकाउंट से एक शख्स ने किसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'ये सारे कपल रील्स मेरे ही फीड में क्यों आते हैं।' इसके बाद अपने ही कमेंट पर खुद रिप्लाई करते हुए लिखा- अबे तो तू क्यों जल रहा है। इसके बाद उसने फिर से खुद रिप्लाई किया और लिखा- हां भाई जल रहा हूं क्योंकि इतना बड़ा ग्रीन फ्लैग होकर भी वाइफ नहीं है। इस तरह उसने कई कमेंट किए , जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

लोगों ने दिया रिएक्शन

खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 76 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई कुछ ज्यादा ही अकेला है। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब बहुत जोर से आई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सिर्फ Shaadi.com ही नहीं बल्कि मैंने देखा है कि आजकल इस तरह के लोग हर प्लेटफॉर्म पर क्रेजी हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Video: बारात में भोजपुरी गाने पर डांस कर महफिल लूट ले गईं विदेशी महिलाएं, खड़े-खड़े देखते रह गए बाराती

बाइक या कार से नहीं बल्कि फ्लाइट से कॉलेज जाता है यह लड़का, क्यों करता है ऐसा वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।