1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस सैलून में मेकअप कर औरतों को सुंदर नहीं, बदसूरत बनाया जाता है

इस सैलून में मेकअप कर औरतों को सुंदर नहीं, बदसूरत बनाया जाता है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 23, 2024 11:28 am IST,  Updated : Feb 23, 2024 11:28 am IST

क्या आपने कभी ऐसे सैलून के बारे में सुना है जहां पर महिलाओं का मेकअप कर उन्हें बदसूरत बनाया जाता है। शायद ही कभी सुना होगा। फिलहाल यह सैलून महिलाओं को बदसूरत बनाकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

ये हैं सैलून द्वारा बनाए गए कुछ नमूने।- India TV Hindi
ये हैं सैलून द्वारा बनाए गए कुछ नमूने। Image Source : SOCIAL MEDIA

महिलाएं सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करती। मेकअप के सहारे खुद को इतना खूबसूरत बना लेती हैं कि कोई भी उन्हें देखकर उनपर फिदा हो जाए। मेकअप के लिए वे महंगे से महंगे सैलून में जाती हैं। सैलून वाले भी मेकअप कर के महिला का हुलिया बदल देते हैं। सभी सैलून वाले अपने यहां मेकअप कराने के बाद सुंदर बनाने का दावा करते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैक्सिकन ब्यूटी सैलून इसलिए चर्चा में है क्योंकि इस सैलून में मेकअप कर महिलाओं को सुंदर नहीं बल्कि बेहद ही बदसूरत बनाया जाता है। 

वीडियो शेयर कर फेमस हुआ सैलून

ये सैलून वाले मेकअप करने के दौरान महिलाओं का वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर शेयर करते हैं। वीडियो क्लिप्स के जरिए ये सैलून अच्छे खासे फॉलोअर्स बटोर चुका है। सैलून का नाम 'ओहियो एस्थेटिक ब्यूटी सैलून' है। जो मैक्सिको में स्थित है। इस सैलून में महिलाओं का ऐसा मेकअप किया जाता है जिसमें वे बहुत ही बदसूरत दिखें। अब ये सैलून अपने इस ट्रेंड से बहुत ही फेमस हो गया है।  

ये हैं सैलून द्वारा बनाए गए नमूने।
Image Source : SOCIAL MEDIAये हैं सैलून द्वारा बनाए गए नमूने।

सैलून पर लोगों का रिएक्शन

सैलून वालों के इस थीम पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इस आश्चर्य में पड़े हुए हैं कि आखिर ये महिलाएं कौन हैं जो बदसूरत दिखने के लिए ऐसा मेकअप करवा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर किसी को तलाक लेना है तो वह ऐसा मेकअप करवा सकती हैं। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि अगर आपका एक्स आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो आप ऐसे मेकअप किया करें। जबकि कई यूजर्स ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा मेकअप कराने का मौका मिला तो वह जरूर करवाएंगी। फिलहाल इस सैलून की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। वीडियो पर आए लोगों के प्रतिक्रियाओं को देखते हुए 'ओहियो एस्थेटिक ब्यूटी सैलून' ने भी कमेंट किया और कहा कि जिस किसी यूजर के कमेंट पर ज्यादा लाइक्स आएंगे, उन्हें एक फ्री मेकअप मिलेगा।

ये हैं सैलून द्वारा बनाए गए नमूने।
Image Source : SOCIAL MEDIAये हैं सैलून द्वारा बनाए गए नमूने।

ये भी पढ़ें:

बाइक या कार से नहीं बल्कि फ्लाइट से कॉलेज जाता है यह लड़का, क्यों करता है ऐसा वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।