1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक या कार से नहीं बल्कि फ्लाइट से कॉलेज जाता है यह लड़का, क्यों करता है ऐसा वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बाइक या कार से नहीं बल्कि फ्लाइट से कॉलेज जाता है यह लड़का, क्यों करता है ऐसा वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 23, 2024 07:55 am IST,  Updated : Feb 23, 2024 07:55 am IST

कनाडा में एक छात्र अपने कॉलेज जाने के लिए फ्लाइट से सफर करता है। लड़के का फ्लाइट से कॉलेज जाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

फ्लाइट से कॉलेज जाता है लड़का।- India TV Hindi
फ्लाइट से कॉलेज जाता है लड़का। Image Source : SOCIAL MEDIA

स्कूल के बाद लोग अपने कॉलेज को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। नए और स्टाइलिश कपड़ों से लेकर कॉलेज किस गाड़ी से जाना यह सब तय कर लेते हैं। इसके लिए लोग खूब तैयारी करते हैं। लड़कों के लिए तो सबसे ज्यादा जोर गाड़ी पर ही रहता है। लेकिन कनाडा में कॉलेज जाने वाला एक लड़का बाइक या कार से नहीं बल्कि फ्लाइट से पढ़ने के लिए अपने कॉलेज जाता है। वह ऐसा क्यों करता है इस पीछे की वजह भी लड़के ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Stories

तो इसलिए करता है ऐसा

दरअसल, लड़का कनाडा के कैलगरी से वैंकूवर स्थित अपने कॉलेज में पढ़ने के लिए जाता है। इस दौरान वह कॉलेज पहुंचने के लिए फ्लाइट से सफर करता है। ऐसा करने का लड़के ने यह कारण बताया कि वह सप्ताह में 2 बार कॉलेज जाता है और इसके लिए वह कैलगरी से वैंकूवर के लिए फ्लाइट पकड़ता है। प्रति राउंड-ट्रिप उड़ान पर लगभग 150 डॉलर खर्च होते हैं, जो हर महीने लगभग 1200 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपए) होता है। वहीं, छात्र बताता है कि अगर वह वैंकूवर में रहता, तो उसे किराए के लिए प्रति माह लगभग 2500 डॉलर खर्च करने पड़ते। जबकि फ्लाइट से आने-जाने का खर्च सिर्फ 150 डॉलर ही है जो वहां किराए के मकान में रहने का आधा है। तो ऐसे वह ऐसा सिर्फ पैसे बचाने के लिए करता है।

कैसा लगा इस लड़के का आइडिया

वायरल वीडियो को @historyinmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 66 मिलियन लोगों ने देखा और ढाई लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। कुछ लोगों ने छात्र के इस फैसले को सही बताया तो कई लोगों ने उसके इस फैसले की आलोचना की। वैसे आपको इस लड़के का आइडिया कैसा लगा कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

कैंसर से जूझ रही अपनी दादी को देख रोने लगा बच्चा, Video देख आंखों से छलकने लगेगा आंसू

खिलौना समझ सांप को चबाने लगा बच्चा, Video देख लोगों की सांसें अटकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।