1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कभी नहीं देखा होगा ऐसा करिश्मा, जब 'Car' में ट्रांसफॉर्म हुआ इंसान तो लोग हो गए दंग, देखे वायरल वीडियो

कभी नहीं देखा होगा ऐसा करिश्मा, जब 'Car' में ट्रांसफॉर्म हुआ इंसान तो लोग हो गए दंग, देखे वायरल वीडियो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 26, 2023 10:26 am IST,  Updated : Oct 26, 2023 10:26 am IST

आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। आपने कभी इंसान को कार में बदलते हुए देखा है। अगर नहीं देखा है तो आज देख लीजिए।

Viral- India TV Hindi
कभी देखा है ऐसा कमाल Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया एक अनोखी दुनिया है। यहां पर हमें हमारी दुनिया से जुड़े ऐसे अजीबो-गरीब और चौकाने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं जो हमने पहले कभी शायद ही देखा होगा। कभी आसमान में अद्भुत नजारा बनते हुए नजर आता है तो कभी कोई ऐसे जानवर का वीडियो देखने को मिल जाता है जो काफी दुर्लभ होता है। अभी कुछ दिन पहले एक कार का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कार कुछ ही सेकंड में रोबोट बन जाती है। अभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला लेकिन यह थोड़ा अलग है।

इंसान बन गया कार!

आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदा कार के पूर्जों के साथ तैयार होकर सड़क पर खड़ा है। इसके बाद आप देखेंगे कि पल भर में ही वह जमीन पर बैठता है और कार का रूप ले लेता है। यह नजारा देखते ही वहां से गुजरने वाले लोग हैरान हो गए। कुछ लोगों की आंखे तो उस इंसान से हटी ही नहीं। वीडियो में आप देख रहे होंगे की जैसे ही बंदा कार का रूप लेता है, उसके पीछे से आ रही एक महिला चौंक जाती है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ThebestFigen नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में 'कूल टॉय' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 89 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद हर किसी आंखें फटी की फटी ही रह गई। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- यह बढ़िया है, इसमें पेट्रोल या फिर गैस की कोई जरूरत नहीं है, पैसे बचेंगे। तो वहीं एक दूसरा यूजर कहता है- ट्रांसफार्मर 6 मूवी का ट्रेलर है ये।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

वलसाड में होने लगी नोटों की बारिश, तेज दान गढवी की गायकी से खुश होकर लोगों ने जमकर बरसाए नोट, वीडियो हुआ वायरल

Flipkart: बंदा अपने 1 लाख के टीवी का कर रहा था बेसब्री से इंतजार, लेकिन फ्लिपकार्ट ने दे दिया धोखा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।