1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब छोटी बच्ची ने पुलिस को सैल्यूट किया तो रिएक्शन आया सामने, देखें वीडियो

जब छोटी बच्ची ने पुलिस को सैल्यूट किया तो रिएक्शन आया सामने, देखें वीडियो

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Mar 23, 2023 04:59 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 04:59 pm IST

एक छोटी सी बच्ची का दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स के प्यारे रिएक्शन आ रहे हैं।

viral video- India TV Hindi
पुलिस को देखते ही सलाम करती है Image Source : INSTAGRAM/KERALA POLICE

सोशल मीडिया के शहर में कई बार कुछ ऐसे बेहतरीन वीडियोज देखने को मिल जाते हैं। जैसे ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। पुलिसवाले को सैल्यूट करने वाली एक छोटी सी बच्ची का दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स के प्यारे रिएक्शन आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी प्रतिक्रिया जरूर देंगे।

बच्ची ने पुलिस को किया धन्यवाद 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक प्यारी सी बच्ची पुलिस वाले के पास जाती है और पुलिस अधिकारी को सैल्यूट करती है। एक प्यार भरे इशारे में, पुलिस वाला भी सलाम करता है और वीडियो पर यूजर्स की बहुत प्रशंसा और प्यार मिला रहा है। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि पुलिस वैन के पीछे खड़ी एक छोटी लड़की होती है। वह वाहन के चारों ओर घूमती है और सलामी देने के लिए पुलिस वाले की ओर दौड़ती है। वर्दी में पुलिस वाला, जो किसी से बात करते हुए दिखाई देता है, वह भी पलट कर बच्ची को सलाम करता है। ये वीडियो ऐसा है कि जो भी देखें इस पल पर रिएक्ट कर दें।

यूजर्स ने किया तारीफ 
वीडियो को केरल पुलिस ने शेयर किया है। वीडियो पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बधाई हो केरल पुलिस, बहुत ही दिल को छू लेने वाला वीडियो है। एक यूजर ने लिखा कि सभी पुलिस एक जैसी नहीं होती हैं। इस प्यार के लिए शुक्रिया। आपको बता दें कि इस पर लगभग कमेंट्स वहां की स्थानीय भाषा में हैं, इसलिए हम आपको कुछ ही रिएक्शन बता पाए हैं। आपको वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।