1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब अचानक टूटा पहाड़ तो एक सेकेंड में बदल गया पूरा नजारा, देखें वीडियो

जब अचानक टूटा पहाड़ तो एक सेकेंड में बदल गया पूरा नजारा, देखें वीडियो

 Published : Apr 06, 2023 07:05 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 07:05 pm IST

इस दौरान कोई हादसा हो जाए, जिसके बारे में आपने शायद सोचा भी नहीं होगा। जैसे इस ट्रिप पर गए सभी पर्यटकों ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा भीषण हादसा हो जाएगा।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप कल्पना करिए कि आप अपने परिवार के साथ घूमने गए हैं। आप खूबसूरत जगहों और नदियों के बीच एक नाव पर सवार है। आप उन खूबसूरत वादियों में खुद को भूल गए हैं। मछलियों को आप पानी के अंदर देखकर चकित हैं। अब इस दौरान कोई हादसा हो जाए, जिसके बारे में आपने शायद सोचा भी नहीं होगा। जैसे इस ट्रिप पर गए सभी पर्यटकों ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा भीषण हादसा हो जाएगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

5 सेकेंड में बदल गया सीन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि खूबसूरत नदी में कई नावें नजर आ रही हैं। कई पर्यटक उन नावों पर बैठकर खूबसूरत पहाड़ों और नदियों को निहार रहे हैं। तभी कुछ ऐसा होता है कि एक सेकेंड में पूरा सीन बदल जाता है। ऐसी घटना जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर पानी की ओर गिरता है, जिसके नीचे कई नावें आ जाती हैं। पहाड़ का हिस्सा इतना बड़ा होता है कि पास की नावें भी पलटने की स्थिति में आ जाती हैं।

यूजर्स ने दिया चौंकाने वाला जवाब

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस बात की जांच कभी न करें कि कोई चट्टान या ग्लेशियर चटकने की आवाज क्यों कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि क्या दर्शनीय स्थल होंगे जिम्मेदार?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।