1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत से सबसे ज्यादा दूर कौन सा देश है? कई लोगों ने नाम तक नहीं सुना होगा

भारत से सबसे ज्यादा दूर कौन सा देश है? कई लोगों ने नाम तक नहीं सुना होगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 19, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Jan 19, 2026 04:26 pm IST

आपसे अगर पूछा जाए कि इंडिया के सबसे करीब कौन-कौन से देश हैं तो आप तुरंत नाम बता देंगे लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भारत से सबसे ज्यादा दूर कौन सा देश है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

इस दुनिया में कितने देश हैं, यह आपको पता होगा। आपको अलग-अलग देशों के बारे में अजब-गजब जानकारी भी होगी। कोई ऐसे देश भी होगा जहां आपको घूमने जाने का मन हो या फिर कुछ देशों में आप घूमकर भी आए होंगे। वहां के बारे में आप अलग-अलग बातें जानते होंगे लेकिन अगर कोई आपसे पूछे कि ऐसे देश का नाम बताओ जो भारत के सबसे पास नहीं बल्कि सबसे दूर है तो क्या आप इसका जवाब दे पाएंगे। जो देश भारत से सबसे ज्यादा दूर है, उसका नाम शायद कई लोगों ने सुना भी नहीं होगा। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

भारत से सबसे दूर देश कौन है?

इस दुनिया में कुल 195 देश माने जाते हैं। उसमें से 193 देश UN के सदस्य हैं। आइए आपको बताते हैं कि इन देशों में से कौन सा वो देश है जो भारत से सबसे ज्यादा दूर है। आपको बता दें कि चिली (Chille) भारत से सबसे दूर देश है। चिली दक्षिण अमेरिका में स्थित है। वहीं दूरी की बात करें तो यह दूरी 17 हजार से 19 हजार के बीच है। यह दूरी मैप के तरीके पर निर्भर करता है। वहीं पेरू, इक्वाडोर, कोस्टा रिका और पनामा भी भारत से बहुत दूर देश हैं।

अमेरिका और रूस की दूरी कितनी है?

आइए अब आपको इसी आर्टिकल में दो ऐसे देशों की दूरी भी बताते हैं जिनके नाम आप खूब सुनते होंगे। आपको बताते हैं कि अमेरिका और रूस, भारत से कितने दूर हैं। आपको बता दें कि भारत से अमेरिका की सीधी दूरी 12,053 किलोमीटर है। वहीं हवाई जहाज से जान पर यह दूरी 13, 568 किलोमीटर हो जाती है। अब रूस की दूरी बताते हैं। भारत से रूस की दूरी 4 हजार किलोमीटर से लेकर 4,300 किलोमीटर के बीच है।

नोट: आपको दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पेड़ पर चमगादड़ उल्टा ही क्यों लटकते हैं? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

बिस्किट में क्यों होते हैं इतने छेद? इन्हें डिजाइन समझने की गलती न करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।