1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिस्किट में क्यों होते हैं इतने छेद? इन्हें डिजाइन समझने की गलती न करें

बिस्किट में क्यों होते हैं इतने छेद? इन्हें डिजाइन समझने की गलती न करें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 16, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 12:24 pm IST

आपने कई बिस्किट में छेद देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद लोग उसे डिजाइन समझने लगते हैं मगर ऐसा नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि किन बिस्किट में छेद बनाए जाते हैं और ये क्यों बनाए जाते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

सुबह से लेकर शाम तक या फिर रात में, कभी न कभी इंसान बाहर की कोई चीज तो खा ही लेता है। कई सारे लोग चीइनीज फूड खाते हैं तो कई सारे लोग दुकान से बिस्किट या नमकीन खा लेते हैं। शाम की चाय के समय तो बिस्किट और नमकीन अकसर खाते हैं। अब बिस्किट की बात छिड़ी है तो फिर आज हम आपको बिस्किट से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो आज तक आपको किसी ने नहीं बताया होगा। आइए फिर आपको समय बर्बाद किए बिना आपको मुद्दे पर लेकर चलते हैं।

बिस्किट में क्यों होते हैं छेद?

आपने देखा होगा कि सभी बिस्किट पर नहीं मगर कई सारे बिस्किट पर छेद बने होते हैं। इन छेद को 'डॉकिंग होल्स' कहते हैं। आपको बता दें कि ये छेद इसलिए बनाए जाते हैं ताकि जब बिस्किट को बेक किया जाए तब भाप और हवा इसमें से बाहर निकल सके और बिस्किट चपटे और कुरकुरे बने रहे। इन्हीं छेद के कारण बिस्किट कच्चे नहीं रहते हैं और उन्हें उनका आकार मिल पाता है। ये छेद अकसर क्रैकर्स और नमकीन बिस्किट में होते हैं।

क्या मीठे बिस्किट में भी होते हैं छेद?

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा  क्रैकर्स और नमकीन बिस्किट में ही छेद होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन बिस्किट में नमी ज्यादा होती है। आइए अब आपको मीठे बिस्किट के बारे में बताते हैं। मीठे बिस्किट में या तो बहुत कम छेद होते हैं या फिर बिल्कुल नहीं होते हैं क्योंकि ये थोड़े नरम होते हैं और इनकी लेयर अलग तरह से बनते हैं। अब उम्मीद है कि बिस्किट में बने छेद को आप डिजाइन नहीं समझेंगे।

नोट: आपको अभी जो भी जानकारी दी गई है, वो अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डॉल्फिन और बंदर में ज्यादा बुद्धिमान कौन? 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब

फोन के डायलर पैड में '*' और '#' क्यों दिए जाते हैं? रोज यूज तो करते हैं मगर लोग नहीं जानते जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।