1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कौन कहता है कि पाकिस्तान IT में तरक्की नहीं कर रहा, इस बंदे ने Video में दिखाया जन्नत और जहन्नुम का रास्ता

कौन कहता है कि पाकिस्तान IT में तरक्की नहीं कर रहा, इस बंदे ने Video में दिखाया जन्नत और जहन्नुम का रास्ता

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 23, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 01:38 pm IST

कौन जाएगा जन्नत और किसे मिलेगा जहन्नुम, एक वीडियो के जरिए इस बंदे ने पूरा मामला साफ कर दिया। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखी कमाल की क्रिएटिविटी- India TV Hindi
वायरल वीडियो में दिखी कमाल की क्रिएटिविटी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए उसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिला, जिसका कोई जवाब ही नहीं। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @behindpakistan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर भी करते जा रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदे ने अपनी कमाल की एडिटिंग स्किल दिखाई है। जिसे देखने के बाद लोगों ने तो उस बंदे के सामने अपने हाथ ही जोड़ लिए।  

क्या कमाल का वीडियो बनाया है इस लड़के ने

वायरल हो रहे इस वीडियो को पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में बंदे ने ऐसी एडिटिंग और ग्राफिक्स का कमाल दिखाया है कि लोग यह कहने लगे कि आखिर कौन कहता है कि पाकिस्तान IT में तरक्की नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़के को कुछ महिलाओं को जन्नत और जहन्नुम में भेजते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा लड़का को देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद इसी बंदे ने इस वीडियो को एडिट किया है। 

लड़के ने किया जन्नत और जहन्नुम जाने वालों का फैसला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के ने अपने वीडियो में जन्नत और जहन्नुम का नजारा दिखाया है। जहां जन्नत के ओर जाने वाली सीढ़िया और प्रवेश द्वार सोने और संगमरमर से बने हुए हैं। वहीं, जहन्नुम में एक कब्र खुदी हुई दिख रही है जिसके अंदर एक नाग फन फैलाए बैठा है। जन्नत और जहन्नुम के बीच खड़ा लड़का इस बात का फैसला कर रहा है कि उसके पास आने वाली महिलाओं को कहां भेजना है। ऐसे में लड़के के पास जो भी मॉडर्न कपड़े पहने लड़कियां आ रही हैं, उन सबको वह जहन्नुम में भेज दे रहा है और जो लड़कियां या महिलाएं उसके पास बुर्के में आ रही हैं, उन्हें जन्नत का रास्ता दिखा दे रहा है।

ये भी पढ़ें:

घर में घुसकर कुत्ते पर तेंदुए ने कर दिया अटैक, आगे जो हुआ इस Video में देखें

मॉल के अंदर उड़ान भरता नजर आया ऊंट, Video देख आप खुद अपनी आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।