1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस लड़की के तो शौक ही अलग है, जो भी देखेगा हैरान हो जाएगा, Video हुआ वायरल

इस लड़की के तो शौक ही अलग है, जो भी देखेगा हैरान हो जाएगा, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 27, 2024 04:58 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 04:58 pm IST

इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप निश्चित तौर पर हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक लड़की एक बोर्ड लेकर घूम रही है जिस पर उसने अपनी एक अजीब इच्छा जाहिर की है।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की ने बोर्ड पर बताया अपना अजीब शौक Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में रहने वाला हर इंसान अलग है। हर इंसान की सोच अलग है, हर इंसान की पसंद अलग है और हर इंसान के शौक भी अलग हैं। मगर फिर भी लोग एक दूसरे की पसंद, शौक और सोच से हैरान नहीं होते हैं। मगर इसी भीड़ में कुछ लोग ऐसे मिल जाते हैं जिनकी पसंद और शौक देखने के बाद हर कोई हिल जाए। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। आइए फिर देरी नहीं करते हैं और आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में हमें क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है एक लड़की जिसने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना हुआ है, वो अपने हाथ में एक बोर्ड लेकर इधर से उधर से टहल रही है और बोर्ड को ऊपर उठाकर हर किसी को दिखा रही है। लोग भी उसके बोर्ड पर लिखी बात को पढ़कर हैरान हो रहे हैं और फोटो खींच रहे हैं। आइए फिर बताते हैं कि लड़की ने बोर्ड पर ऐसा क्या लिखा है। लड़की ने अपने बोर्ड पर लिखा है, 'I am looking for a human dog.' इसका मतलब लड़की को एक इंसानी कुत्ते की तलाश है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर missxdeelee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस लड़की को पागलखाने ले जाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- आइने में देख लो। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं इसके लिए अप्लाई करना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें-

मार्केट में ये कौन सी नई हेयर स्टाइल आ गई? Video देखने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान

हाय रे महंगाई! 4 BHK फ्लैट की कीमत सुनकर आपके कान से निकल जाएगा धुआं, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।