सड़क पर वाहन चलाते समय हर किसी को यातायात के नियमों का पालन करना होता है। और लोग सभी नियमों का अच्छे से पालन करें, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर तैनात किया जाता है। ट्रैफिक पुलिस को अगर आपने गौर से कभी देखा हो तो अधिकतर राज्यों में तैनात ट्रैफिक पुलिस वाले आपको सफेद रंग की ही वर्दी में नजर आएंगे। आपने भी कई बार ट्रैफिक पुलिस वालों को सफेद रंग की ही वर्दी में देखा होगा। ऐसे में यह सवाल तो बनता है कि ट्रैफिक पुलिस की सफेद रंग की वर्दी के पीछे का क्या कारण है। आपने भी कभी सोचा ही होगा और आज आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।
सफेद रंग की वर्दी के पीछे क्या कारण?
कई सारे राज्यों में मौजूद ट्रैफिक पुलिस की वर्दी सफेद रंग की देखने को मिल जाती है। तो इसके पीछे का क्या कारण है? आपको बता दें कि इसके पीछे कोई आधिकारिक जवाब तो नहीं है मगर Quora और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इसके पीछे दो मुख्य कारण बताते हैं। इसमें पहला कारण अच्छी विजिबिलिटी को बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चौराहों पर या फिर सड़कों पर भारी भीड़ और वाहनों के बीच में सफेद रंग दूर से ही नजर आ जाता है और इसी कारण उनकी वर्दी को सफेद रखा जाता है। मगर जो दूसरा कारण बताया जाता है, वो ज्यादा सटीक लगता है।
आइए आपको दूसरा कारण बताते हैं। आपको पता है कि ट्रैफिक पुलिस को गर्मी के दौरान भी सड़कों पर धूप में खड़े होकर अपना काम करना होता है और ट्रैफिक को नियंत्रित करना होता है। ऐसे में उनकी वर्दी के सफेद होने से उन्हें बहुत आराम मिलता है। दरअसल सफेद रंग सूर्य की रौशनी को खींचने की बजाय उन्हें परावर्तित यानी रिफलेक्ट कर देता है। इससे ट्रैफिक पुलिस वालों को भीषण गर्मी में थोड़ी राहत मिलती है। ट्रैफिक पुलिस की वर्दी सफेद होने के पीछे यह कारण काफी सटीक बैठता है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और Quora जैसे प्लेटफॉर्म पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों बनाया था "A" का निशान? खुद बताया इसके पीछे का कारण
सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है ये नया ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी फोटो