हर दिन लोगों के सामने कुछ न कुछ ऐसा आ ही जाता है जो उसके लिए नया होता है मगर अपने बिजी होने के कारण वो उसके पीछे का कारण पता करने की कोशिश नहीं करता है और हम आपके लिए उन्हीं इंटरेस्टिंग फैक्ट्स को खोजकर लाते हैं जो आपको हैरान भी करते हैं और साथ ही साथ आपकी जानकारी में इजाफा भी करते हैं। अब तक हम ऐसे कई फैक्ट्स आपके सामने पेश कर चुके हैं जैसे नए कपड़ों के साथ एक छोटा सा कपड़े का टुकड़ा क्यों दिया जाता है, ट्रेन में जनरल कोच बीच में क्यों नहीं लगता आदी। आज भी हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं।
Related Stories
जूते के डिब्बे में कभी गौर किया है?
इंसान हर महीने तो नहीं मगर 6 महीने में या फिर साल भर में अपने लिए नए जूते ले ही लेता है। आप भी ऐसा करते ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी नए जूतों के बॉक्स को गौर से देखा है? अगर आपने देखा है तो फिर क्या आपने कभी उस छोटी सी पुड़िया पर गौर किया है जो उस बॉक्स के अंदर होती है? क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि वो पुड़िया क्यों दी जाती है? चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
क्यों दी जाती है वो पुड़िया?
आपको बता दें कि वो जो पुड़िया जूते के बॉक्स में होती है, उसके अंदर सिलिका जेल भरा होता है। उस जेल का काम अपने आसपाल की हवा से नमी को सोखना है और उस नमी से होने वाले नुकसान को बचाना होता है। आपको बता दें कि उस जेल में जो छोटे-छोटे छेद होते हैं, वो हवा से नमी को अपनी तरफ खींचकर उन्हें अपने अंदर रोक लेता है। आपको बता दें कि लेदर यानी चमड़ा आसानी से नमी सोख लेता है और इस वजह से उसमें फफूंदी लग सकती है। इसी वजह से जूते के बॉक्स में विशेषतौर पर लेदर वाले में सिलिका जेल की पुड़िया रखी जाती है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करती है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन के जनरल कोच बीच में क्यों नहीं लगते हैं? कोई भी नहीं जानता होगा जवाब
नए कपड़ों के साथ वो छोटा सा टुकड़ा क्यों मिलता है? आज जान लीजिए उसका काम